[संगीत] बजट के बाद सर्राफा बाजार हैरान। चांदी हुई ₹1.5 लाख सस्ती। सोने के भाव भी लगा रहे हैं गोता। जी हां, बजट के बाद लोगों को डर था कि शायद सोने चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे क्योंकि तमाम आर्थिक जानकार ही अंदेशा जता रहे थे। लेकिन बजट के दिन मार्केट ने लोगों को निराश नहीं किया और चांदी और सोने के भाव बढ़ने की जगह नीचे आते दिखे। दरअसल बजट के ऐलान के साथ ही देश भर की निगाहें सोने चांदी की [संगीत] कीमतों पर टिकी थी। बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हाल की
भारी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और वैश्विक मार्जिन बढ़ने के कारण आई है। बजट आने के बाद सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी है। लेकिन चांदी के हालात पहले की तरह बने रहे। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना चांदी बुरी तरह क्रैश हुए थे। खास बात यह है कि इसके एक दिन पहले ही गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया था और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव ₹4,20,48 के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। लेकिन अगले ही दिन यह 1.28 लाख की गिरावट [संगीत] के साथ गिरकर ₹91,922
प्रति किलोग्राम पर आ गई और बजट वाले दिन रविवार को यह 9% या करीब ₹27,500 से ज्यादा सस्ती होकर ₹65,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के लिए यह हफ्ता किसी बुरे सपने जैसा रहा। लेकिन ग्राहकों के लिए चांदी ही चांदी थी। औद्योगिक मांग और बजट के दबाव ने चांदी को उस स्तर पर पहुंचा दिया जहां मध्यम वर्ग आसानी से निवेश कर सके। जानकारों का कहना है कि चांदी की कीमतों में यह स्थिरता कुछ समय तक के लिए बनी रह सकती है। वैसे बजट इस बार रविवार को पेश हुआ और इसी वजह से छुट्टी वाले दिन कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेनिंग हुई। हालांकि सोने चांदी की
कीमतों में गिरावट की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि बीते सप्ताह की तगड़ी गिरावट के चलते खराब हुए निवेशकों के सेंटीमेंट का असर बजट डे पर बड़ी बिकवाली के रूप में देखने को मिल सकता है और वायदा कारोबार शुरू होते ही यह अनुमान सच साबित हुआ और मार्केट बुरी तरह से टूट गया। ऐसे में सवाल है कि क्या सोना खरीदने या चांदी में निवेश करने का यह सही समय है? हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि हां बाजार के झटके ने बाजार को ठंडा कर दिया है। लेकिन मांग बढ़ने पर कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आप निवेश या जेवर का
मन बना रहे हैं तो देर मत कीजिए। बजट 2026 ने आपको सुनहरा मौका दिया है। फिलहाल के लिए बस इतना ही। बाकी अपडेट के लिए बने रहिए वन इंडिया हिंदी के साथ। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया [संगीत] एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ।