अमिताभ के सबसे करीबियों में से एक शत्रुघ्न सिन्हा ने उन पर ऐसा आरोप लगाया था जिसके बाद से ही काफी ज्यादा सुर्खियां छाई थी। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आई थी कि कट बोलने पर भी अमिताभ बच्चन शत्रुघ्न सिन्हा की पिटाई करते नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन इसके बाद अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी भी एक दूसरे के साथ नहीं काम किया। आज इस वीडियो में बात करने वाले हैं बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में। दरअसल इन दोनों दिग्गज कलाकारों ने कई सारी फिल्में एक साथ की और सभी की सभी फिल्में सुपरडुपर हिट भी साबित रही और इन दोनों की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं रही। लेकिन एक ऐसा भी समय आया जब इनकी दोस्ती में दरार आ गई।
फिल्म का दौर था काला पत्थर का और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि वो कभी भी एक दूसरे के साथ फिल्म नहीं करते हैं। और इन दोनों का रिश्ता हमेशा हमेशा के लिए बदल भी जाता है। दरअसल शत्रु के सिन्हा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं था। हालांकि दोनों अच्छे दोस्त भी थे और स्ट्रगल के दिनों में साथ में वक्त भी बिताया था और दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी खासी बताई जाती थी। लेकिन यश चोपड़ा की ही फिल्म काला पत्थर के शूटिंग के दौरान जो कि साल 1989 में चल रही थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा अमिताभ बच्चन कर बैठते हैं। शत्रुघन सिन्हा के साथ यह फिल्म तो हिट हो जाती है। लेकिन इसके बाद इन दोनों की दोस्ती ऐसी कड़वाहट में तब्दील हो जाती है
जो आज तक कायम है। दरअसल शत्रुघन सिन्हा ने एक बार कहा था कि जब वो शूटिंग पर पहुंचे तो उन्हें बताया कि फाइट सीन में बदलाव कर दिया। अब सीन में केवल अमिताभ का किरदार ही शत्रुघ्न के किरदार पर हावी रहेगा। शत्रुघ्न को इस बदलाव पर आपत्ति थी क्योंकि इससे उनके किरदार की गहराई पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट में ऐसा कुछ नहीं था और यह फैसला उन्हें बिना बताए लिया गया है। इस पर शत्रुघा सिन्हा ने अपनी आपत्ति जताई। लेकिन उनकी आपत्ति का कोई भी असर ना तो अमिताभ बच्चन ना ही फिल्म के कास्टर क्यू मेंबर पर पड़ा।
हालांकि इससे यह माना जाता है कि एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन इतने इनवॉल्व हो गए कि यश चोपड़ा द्वारा कट कहे जाने के बाद भी उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की पिटाई करते हुए जारी रहे। इससे शत्रुघ्न सिन्हा काफी ज्यादा आहत हुए और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके बाद इन्होंने कभी भी अमिताभ के साथ काम नहीं किया। काला पत्थर के बाद भले ही शान और नसीब जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नज़र आए हो, लेकिन इन फिल्मों की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी और शत्रुघ्न सिन्हा ने कसम खा ली थी कि वो कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करेंगे।
खैर इस दोस्ती की कड़वाहट हमें आने वाले समय भी देखने को मिली जब अमिताभ बच्चन अपने बेटे की शादी की मिठाई शत्रुघन सिन्हा के घर भिजवाते हैं। लेकिन शत्रुघन सिन्हा मिठाई को वापस उनके घर पर भेज देते हैं और यह गुस्सा उस समय भी शांत नहीं हुआ था। धीरे-धीरे गुस्सा बढ़ता ही गया। मौजूदा समय की बात करें तो फिलहाल अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा भले एक दूसरे के बारे में कुछ ना बोलते हो लेकिन सबके बावजूद यह दोनों आज भी पक्के दुश्मन हैं