पाकिस्तान आज वर्ल्ड कप का मैच सिर्फ भारत की टीम से नहीं हारा है। पाकिस्तान आज हारा है एक ऐसे खिलाड़ी की जिद से, एक ऐसे खिलाड़ी की भूख से जिसे पिछले 2 साल से लगभग भुला दिया गया था। आज जो प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ वह क्रिकेट के मैदान पर लिखी गई एक बदले की कहानी थी। पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी एक तरफ थे और दूसरी तरफ था वो लड़का जिसने वो दिन भी देखा जब ना तो उसका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बचा था और ना ही टीम में जगह पक्की थी। नमस्कार, मैं हूं सिद्धार्थ प्रकाश। T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया है। यह T20 इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। लेकिन स्कोर कार्ड पर जो 175 रन दिख रहे थे और जवाब में पाकिस्तान जो 114 रनों पर ढेर हुई उसके पीछे असली वजह स्कोर कार्ड में नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के जज्बे में छिपी है। वो खिलाड़ी है ईशान किशन। आज हम बात करेंगे कैसे ईशान किशन की एक पारी ने पाकिस्तान के पूरे गेम प्लान को
तहस-नहस कर दिया और क्यों यह जीत सिर्फ भारत की नहीं बल्कि ईशान के उस वनवास के खत्म होने का ऐलान है। सबसे पहले मैच की हकीकत को समझते हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी थी क्योंकि पिच टैकी थी, स्लो थी। गेंद रुक कर आ रही थी। अब इसका सबूत देखिए। अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या गोल्डन डक पर गए और दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव भी संघर्ष करते दिखे। लेकिन इसी मुश्किल पिच पर ईशान किशन अलग ही मिट्टी के बने थे। जब बाकी बल्लेबाज गेंद को टाइम करने के लिए जूझ रहे थे। ईशान किशन ने अपनी 27 गेंदों में 50 पूरी कर ली। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। 10 चौके और तीन यह रन नहीं थे। यह पाकिस्तान के गेंदबाजों के मुंह पर तमाचा था। ईशान ने दिखा दिया कि जब आप 2 साल तक अपमान और इग्नोरेंस की आग में
जलते हैं तो मैदान पर आपका बल्ला कैसे आग उगलता है। पाकिस्तान ने पावर प्ले में पांच ओवर स्पिन के फिकवाए। रिकॉर्ड 18 ओवर स्पिन के हुए लेकिन ईशान ने किसी को नहीं बख्शा। अगर आप ईशान के 77 रन हटा दें तो भारत का स्कोर 100 के आसपास होता और शायद मैच का नतीजा कुछ और होता। अब जरा फ्लैशबैक में चलते हैं। यह वही ईशान किशन है जिन्होंने दिसंबर 2023 मेंटल हेल्थ ब्रेक मांगा था। उसके बाद क्या हुआ? विवाद हुए। कहा गया कि वह रणजी नहीं खेल रहे। नतीजा यह हुआ कि BCCI ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया। 2024 गया 2025 भी लगभग सुना गया। वह चयनकर्ताओं के रडार से गायब हो गए। सोचिए एक युवा खिलाड़ी
जो डबल सेंचुरी मार चुका हो उसे सिस्टम से बाहर कर दिया जाए। वो सैयद मुश्ताक अली खेला, रणजी खेला, विजय हजारे खेला। वो अपनी बारी का इंतजार करता रहा। और जब न्यूजीलैंड सीरीज में मौका मिला तो 230 की स्ट्राइक रेट से वापसी की और आज पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई वोल्टेज मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि शेर को पिंजरे में बंद किया जा सकता है लेकिन उसका शिकार करना नहीं भुलाया जा सकता। पाकिस्तान की हार की असली वजह यही थी। उनके पास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं था जिसके अंदर ईशान जैसी भूख हो। ईशान के बहुमूल्य 77 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने जो 175 रनों का पहाड़ खड़ा किया उसके बोझ तले पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप शुरू होने से पहले ही टूट गई। पाकिस्तान को जीत के लिए जज़बा
चाहिए था लेकिन वो डरे हुए दिखे। उधर भारत के गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हार्दिक पांड्या जो बैटिंग में ज़ीरो पर आउट हुए थे। उन्होंने गेंदबाजी में पहला ही ओवर मेडन डाला और विकेट निकाला। जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और सलमान आगा को चलता किया और रही सही कसर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने पूरी कर दी। पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। उस्मान खान ने थोड़ी लड़ाई जरूर की लेकिन अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें ही खत्म कर दी और अंत में हार्दिक पांड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। 61 रनों की यह जीत बताती है कि दोनों टीमों के क्लास में कितना बड़ा फर्क आ चुका है। मैच खत्म होने के बाद एक और चीज हुई जिसकी चर्चा अब आम हो चुकी है। एशिया कप के बाद से जो ट्रेंड शुरू हुआ था वो आज भी कायम रहा। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच के बाद हाथ नहीं मिलाए। यानी नो हैंड शेक्स। रिश्तों की कड़वाहट अभी भी बरकरार है। लेकिन मैदान पर
भारत की बादशाहत भी उतनी ही बरकरार है। तो कुल मिलाकर आज का दिन ईशान किशन के नाम रहा। उन्होंने ना सिर्फ भारत को जीत दिलाई बल्कि अपने आलोचकों, चयनकर्ताओं और पूरी दुनिया को बता दिया कि ईशान किशन अभी खत्म नहीं हुआ है। वह तो बस अभी शुरू हुआ है। इस मैच और ईशान की पारी पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि ईशान को टीम से बाहर रखना एक बड़ी गलती थी? कमेंट करके जरूर बताइएगा।