राजपाल यादव कोर्ट के आर्डर के मुताबिक पूरा पैसा चुका देना चाहते थे। उन्होंने सामने वाली पार्टी को ऑफर भी किया था वह पैसा लेकिन सामने वाली पार्टी ने वो पैसा लेने से मना कर दिया। कोर्ट ऑर्डर के हिसाब से भी सामने वाली पार्टी नहीं चलना चाह रही थी। यह आरोप लगाया है राजपाल यादव के वकील ने मीडिया से बात करते हुए मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी पर जिन्होंने राजपाल यादव पर केस किया जिसके चलते राजपाल यादव जेल में गए हैं। राजपाल यादव के वकील ने यह भी बताया कि कल बेल की एप्लीकेशन थी। सामने वाली पार्टी से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसीलिए हमको बेल हियरिंग को एडजर्न करना पड़ा मंडे तक। हमारी बेल एप्लीकेशन फाइल हुई है। उसका रिप्लाई ऑोजिट पार्टी ने किया नहीं था। तो हमने जनाब को ऑनरेबल कोर्ट को रिक्वेस्ट करी है।
इसके अंदर मेरिट्स के ऊपर ही हमने ये बेल एप्लीकेशन भी फाइल की है। तो इसका मंडे को अब रिप्लाई आएगा। देखते हैं मंडे को क्या रिप्लाई करते हैं। राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने यह भी कहा मैं तो खुद अपने साथ रुपए लाया था जमा करवाने के लिए। ₹ लाख का आज हम चेक और लेके आए हुए थे। जो हेल्प आ रहा है हमारी। हम कोर्ट को तो सारा डिपॉजिट करने को तैयार हैं। उसमें हमें कोई बहुत बड़ी प्रॉब्लम नहीं है। और उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी हेल्प मिली है तो मामला सॉर्ट आउट हो सकता है। हालांकि बॉलीवुड से कितनी हेल्प मिली यह खुलासा तो राजपाल के वकील ने भी नहीं किया। अब उससे तो डिनाई किया नहीं जा रहा। लोग मदद कर रहे हैं तो मदद तो आ रही है। बट थिंग इज कि क्या आ रहा है, कितना आ रहा है, कौन कितने पैसे दे रहा है? को लोग हेल्प कर रहे हैं। लोग सपोर्ट कर रहे हैं। इधर मुरली प्रोजेक्ट्स ने कहा था कि राजपाल यादव को सात चेक बाउंस पर हर एक चेक बाउंस के लिए 3 महीने की सजा सुनाई गई थी। डेढ़-डेढ़ करोड़ के उनके सात चेक बाउंस हुए थे और यह पैसा फाइन सहित राजपाल यादव को चुकाना था। फाइन था 1 करोड़ 35 लाख।
उन्होंने सात चेक दिए थे डेढ़-डेढ़ करोड़ के। हर चेक में उनको 3 महीने की सजा साथ में ₹1 करोड़ 35 लाख का जुर्माना लगा है। राजपाल यादव ने कुछ भी नहीं दिया। बीच में राजपाल यादव ने यह भी कहा कि हम आपस में समझकर इस मामले को सॉर्ट आउट कर लेंगे। बोला कि हम सेटल करने को तैयार हैं। यह बात है 2024 की। 204 में उन्होंने सेटलमेंट करने का वादा किया। उसके बाद मिडिएशन में रेफर कराया। तो फिर कोर्ट ने हमें समय भी दिया था। लेकिन राजपाल यादव ने तब भी पैसा नहीं दिया। उन्होंने ₹75 लाख ही दिए और उसके बाद ना उन्होंने पैसा दिया ना वह कोर्ट में पहुंचे। ₹75 लाख जमा भी कराए। राजपाल यादव ने कोर्ट हियरिंग्स पर आना भी बंद कर दिया था। यही वजह है कि 2 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने के लिए कहा था। तब भी राजपाल यादव ने कोर्ट से और कुछ समय मांगा था। लेकिन कोर्ट ने उन्हें वह समय नहीं दिया और उन्हें ऑर्डर दिया कि वो जेल में सरेंडर करें। अब राजपाल यादव ने अपनी पूरी लीगल टीम भी चेंज कर ली है। नया लॉयर हायर किया है और फ्रेश बेल एप्लीकेशन लगाई है उन्होंने।
जिसमें उन्होंने रीजन बताया है कि उनकी भांजी की शादी है और इसीलिए उन्हें जेल से बाहर निकलना है। आपको बता दें कि 16 फरवरी को अब राजपाल यादव की बेल पर हियरिंग होगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री से उन्हें काफी मदद मिली है। हालांकि राजपाल यादव के मैनेजर, उनके फैमिली मेंबर्स और उनके लॉयरर्स किसी ने भी कितना अमाउंट मिला है इस पर अभी खुलासा नहीं किया