देखिए आज माननीय राजनाथ सिंह जी ने जो एक्सेप्टेंस ऑफ़ नेसेसिटी आर्मी, नेवी, एयरफ़ोर्स और कोस्ट गार्ड के लिए दी है, वह यकीनन मिलिट्री के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। सबसे पहले मैं एयर फ़ोर्स की बात करता हूं। तो एयरफोर्स में उन्होंने 114 राफेल और लॉन्ग रेंज कॉम्बैट मिसाइल और हाई एल्टीट्यूड सेटेलाइट की बात की है। अब इसमें 114 राफेल सबसे बड़ी डील है। ये जो राफेल है इन राफेल के अंदर खासियत ये है। पहली बात तो ये कि उनके अंदर एडवांस सेटेलाइट कम्युनिकेशन और सारे वेपन्स, ट्रेनिंग, मेंटेनेंस, स्पेयर्स सारी चीजें शामिल है। इतना ही नहीं करीब-करीब 100 राफेल जो हैं वो हिंदुस्तान में मैन्युफैक्चर किए जाएंगे।
जिसमें इंडिजीनस कंटेंट करीब 30% से 60% होगा। यानी कि आने वाले समय में हिंदुस्तान इस मैन्युफैक्चरिंग का एक हब बन जाएगा। और इतने राफेल आने से जो हमारी इंडियन एयरफोर्स के अंदर सात आठ स्क्वाड्स की कमी मानी जा रही थी टू फ्रंट वॉर के लिए वो भी पूरी हो जाएगी। दूसरा जो कॉम्बैट मिसाइल इसके साथ आ रही है उसकी खासियत ये है कि उसमें स्टैंड ऑफ कैपेबिलिटी है। यानी कि अपनी सीमा में रह के ही वो दुश्मन के डीप टारगेट्स के ऊपर स्ट्राइक कर सकती है। अब दूसरा अगर आर्मी के ऊपर आए तो आर्मी में उन्होंने थोड़ी सी एंटी टैंक माइंस के लिए एक्सेप्टेंस ऑफ़ नेसेसरी दी है। उन्होंने T72 टैंक्स के लिए भी दी है। अब ये जो T72 टैंक्स थे ये तो हमारे पास पहले से है।
लेकिन अब जो T70 टैंक से हम खरीद रहे हैं वो मॉडिफाइड है। उसमें जो हॉर्स पावर है वो 1000 हॉर्स पावर है और उसकी वेट टू स्पीड रेश्यो बहुत बेहतरीन है। यानी कि कम वजन का और ज्यादा गति से चलने वाला। ऐसे ही अगर नेवी में आए तो नेवी में उन्होंने पी8 आई जो रिकॉनसेंस सर्विलेंस एयरक्राफ्ट है जिसमें इंटेलिजेंस रिकॉग्नेंस सर्लेंस इस सब की कैपेबिलिटी है और अटैक कैपेबिलिटी है उसके लिए एक्सेप्टेंस दी है। इतना ही नहीं उन्होंने 4 मेगावाट की गैस टरबाइन के लिए भी एक्सेप्टेंस दी है। इसके आने के बाद फिर हमें फॉरेन मैन्युफैक्चरर्स के ऊपर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। और ऐसे ही उन्होंने इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, ऑप्टिकल सिस्टम, इंफ्रारेड सिस्टम ऐसे सिस्टम्स खरीदने के लिए स्वीकृति दी है।
इन सिस्टम्स के आने से हम कोस्टल सर्वििलेंस बेहतरीन कर पाएंगे। अभी कुछ दिन पहले आपने देखा होगा कि एक वीडियो आया था जिसमें पाकिस्तान के जैश मोहम्मद और लश्कर तैबा यह कह कहते हुए दिखाई दिए थे कि इंडिया पे 261 की तरह से मुंबई की तरह से दोबारा पानी के द्वारा अटैक किया जाएगा। लेकिन कोस्ट गार्ड को अब सर्विलेंस के हिसाब से पूरी तरह सशक्त कर दिया गया है।