नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। द सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि स्पिरिट के बाद प्रभास कौन सी इंटेंस एक्शन फिल्म करने वाले हैं। धरधर 2 से वायलेंट सीन हटाने के बारे में इंटरनेट पर क्या चर्चा चल रही है, इस पर बात करेंगे। साथ ही यश की टॉक्सिक के टीज़ की रिलीज़ डेट भी बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। क्लासिक हॉरर फ्रेंचाइज द मम्मी की रिबूट फिल्म बन रही है। इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके मुताबिक कैटी नाम की एक बच्ची गायब हो जाती है। रेगिस्तान में खोने के 8 साल बाद वो लौट आती है। मगर उसमें अजीब से बदलाव देखने को मिलते हैं। घर में विचित्र घटनाएं घटने लगती है। जैक रेनर लाया कोस्टा और नैटली
ग्रेस इसमें लीड रोल्स में है। लीड क्रोनन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। डेनी विलनफ जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉन्ड के रोल के लिए टीम थी सलामे और जेकब एलडी के नाम की चर्चा है। डुमोआ नाम के एक Instagram पेज के मुताबिक मेकर्स ने बॉन्ड के रोल के लिए जेकब एलडी को अप्रोच किया है। उनकी लेटेस्ट फिल्म वदरिंग हाइट्स में उनकी परफॉर्मेंस इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है। हालांकि यह महज चर्चाएं हैं।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है। यश स्टार टॉक्सिक का टीजर आने वाला है। 19 फरवरी की सुबह डायरेक्टर गीतू मोहन दास ने अपने Instagram हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और साथ ही टीज़ की रिलीज़ डेट भी शेयर की। टीज़ 20 फरवरी यानी कल रिलीज़ किया जाएगा। वन टू 3 तेलुगु के मुताबिक टॉक्सिक का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में आएगा। फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म प्रलय की तैयारी में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि
प्रलय की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। अब फिल्म के एक्शन सीन डिजाइन किए जा रहे हैं। प्रलय की शुरुआती शुरुआत भी एक मेजर एक्शन सीक्वेंस से होगी। मई में म्यूजिक पर काम शुरू होगा और रणबीर जून में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे। जयदीप अल्हावत और हुमा कुरैशी साथ में एक फिल्म करने जा रहे हैं। वैरायटी इंडिया के मुताबिक यह एक हल्कीफुल्की स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म होगी। इसे शुभ मंगल ज्यादा सावधान और सिंगल पापा वाले हितेश कैवल्य डायरेक्ट करेंगे। जून में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। प्रभास की एक्शन फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है। मगर हॉरर कॉमेडी जोनर में उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी पिछली फिल्म दराज साहब पिट गई। अब प्रभास एक बार फिर एक्शन फिल्म से ही
धांसू कमबैक करेंगे। संदीप रेडीवांगा की स्पिरिट तो उनके फिल्म लाइनअप में है ही मगर वो एक और मेगा बजट एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। लेट्स ओटीटी नाम के न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक प्रभास ने केवीएन प्रोडक्शंस की एक फिल्म के लिए डेट दी है। केवीएन प्रोडक्शंस वही कंपनी है जिसने थलपति विजय की आखिरी फिल्म जननायगन बनाई है। आरआरआर एनिमल कल्कि और देवराज जैसी कमाऊ फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी है। लोकेश कनगराज के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो प्रभास की नेक्स्ट फिल्म बड़ी पैन इंडिया एक्शन फिल्म होगी। यह संभावना है जताई जा रही है कि लोकेश प्रभास के साथ एक अलग
यूनिवर्स शुरू कर सकते हैं। धुरंधर 2 साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक धुरंधर से भी ज्यादा इंटेंस एक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगर खबर है कि मेकर्स ने फिल्म से वायलेंट सीन हटा दिए हैं और सेंसर बोर्ड ने धुरंधर 2 को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद से यह खबरें चर्चा में है। यह सेंसर बोर्ड की वेबसाइट के स्क्रीन गैब जैसा मालूम होता है। इसमें मूवी कैटेगरी के आगे यूए 16 प्लस लिखा हुआ है। 9 फरवरी 2026 की तारीख डाली हुई है। B62 स्टूडियोज का नाम और फिल्म की लेंथ भी लिखी हुई है। एक क्रेडिट पेज ने ये स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जैसे ही यह इंटरनेट पर वायरल हुआ, हजारों रिएशंस आने
लगे। मगर फिर यह बात सामने आई कि फिल्म में धुरंधर द रिवेंज के बजाय सिर्फ धुरंधर लिखा हुआ है। इसे धुरंधर के टीवी प्रीमियर वाले वर्जन का सर्टिफिकेट बताया जा रहा है। ए रेटेड फिल्मों को टीवी डेब्यू से पहले एक बार फिर सेंसर सर्टिफिकेट लेना होता है। टीवी प्रीमियर के लिए मेकर्स ने फिल्म से वायलेंट सीन हटाए हैं। धुरंधर 2 की तो शूटिंग भी अभी पूरी हुई है। ऐसे में इतनी जल्दी सीबीएफसी सर्टिफिकेट के लिए फिल्म का सबमिशन मुश्किल है। एसएस राम मौली की वाराणसी से किचा सुदीप के जुड़ने की खबरें हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक उन्हें छोटे मगर महत्वपूर्ण किरदार के लिए साइन किया गया है। उनका कैरेक्टर फिल्म को नया मोड़ देगा। इससे पहले सुदीप
राजामौली के ईगा बाहुबली में काम कर चुके हैं। हालांकि इस बारे में मेकर्स का स्टेटमेंट आना अभी बाकी है। वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी। मलयालम ब्लॉकबस्टर लोका चैप्टर वन चंद्रा का सीक्वल बनने वाला है। हाल ही में हुए एक इवेंट में कल्याणी प्रियदर्शन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा फिलहाल फिल्म की लिखाई पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि सितंबर तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। मैं भी सीक्वल में काम कर रही हूं। हम बता दें कि लोका चैप्टर वन ने ₹33 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। बॉर्डर 2 के बाद टी सीरीज एक और देशभक्ति फिल्म बनाने जा रही है। पिंक विला के मुताबिक भूषण कुमार ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म
बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे। 3 साल से अटकी हुई अनुराग कश्यप की फिल्म कैनडी कल भारत में रिलीज होने वाली है। सीबीएफसी ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही फिल्म में कुछ बदलाव भी करवाए हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के डायलॉग्स से अपशब्द म्यूट करवाए हैं और सबटाइटल्स में भी उन्हें ब्लर करवाया है। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का नाम बदलवाकर पाकिस्तानी डॉन करवाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी पंप ट्रंप करवा दिया गया है। यह फिल्म 20 फरवरी को Zee5 पर प्रीमियर होगी। डायरेक्टर लव रंजन सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। पिंकविला के मुताबिक मार्च में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव एक्सटेंसिव क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेफ्ट हैंडेड बैटिंग से लेकर गांगुली का पूरा मैनरिज्म अपना
रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दो आइकॉनिक क्रिकेट ग्राउंड्स पर होगी। यह है लंदन का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और कोलकाता का इडन गार्डन्स। मेकर्स यहां गांगुली के करियर के आइकॉनिक मोमेंट्स शूट करेंगे। अब बारी है आज के सिनेमा रेकमेंडेशन की। आप मलयालम फिल्म प्रेमम देख सकते हैं। यह ऐसी रोमांटिक फिल्म है जिसमें एक पुरुष के प्रेम की स्टेजेस दिखाई गई है। स्कूल फिर कॉलेज और फिर 40 के बाद उसका प्यार कैसे गहराता है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म Jio Hotstar पर हिंदी में अवेलेबल है। ये शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए
ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। पता है हीर ने रंझा से क्या कहा। पता है शरीन ने फरहाद से क्या कहा? पारा है। रोमियो इंजीियट से क्या कहा। पता है पता नहीं किससे क्या कहा। सब ने एक ही बात कही कहा था कि 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाओ। वहां पे जुपिटर हॉल में लल्लन टॉप का अड्डा सजा मिलेगा। बहुत अच्छे से तैयार होके पानी की बोतल लेके आना है क्योंकि वहां पे गमछा मिलेगा। वहां मग्गा मिलेगा। वहां तकिया मिलेगा। वहां हम मिलेंगे, वहां ये मिलेंगे, वहां वो मिलेंगे, वहां पे कमाल के मेहमान मिलेंगे। क्योंकि फिर से कॉल टू एक्शन कहा जाता है इसको सेल्स वालों की भाषा में। इसलिए फिर से बोल रहा हूं। आइए हमारे लल्लन टॉप अड्डे में जो है 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एंट्री एकदम फ्री है। पहले आओ
पहले पांव के आधार पे सीट मिलेगी। एकदम आगे वाली सीट चाहिए तो आपको एक काम करना है। हमारी वेबसाइट है द लल्लन टॉप.com बड़ी मेहनत से बनाई है। अगर उस वेबसाइट पे जाएंगे तो ऊपर एकदम चमचमाता हुआ बैनर मिलेगा। बैनर पे क्लिक करिएगा। क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। भर दीजिए। आ जाइए लल्लन टॉप अड्डा में हजरात हजरात हजरात गाना बजाओ।