सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती है। हर कोई आम से लेकर खास तक सलीम खान की सेहत की जानकारी लेना चाहता है। लेकिन आपको बता दें कि अब से फैंस को सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिलेगी। जी हां, बताया जा रहा है कि खान परिवार ने इस मामले को लेकर एक कड़ा एक्शन लिया है। अस्पताल को यह सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी सलीम खान की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं करेगा। अस्पताल ने बीते दिन एक स्टेटमेंट दिया था जिसमें डॉक्टर जलील पारकर जो खुद सलीम खान का इलाज कर रहे थे।
उन्होंने बताया था कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसका इलाज कर दिया गया था। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। अब सलीम खान की स्थिति में सुधार है। उन्हें अब आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। खान परिवार के एक करीबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेल्थ एक निजी मामला है। परिवार और सलीम खान के लिए यही अच्छा होगा कि मीडिया को इसके बारे में कोई भी जानकारी ना दी जाए। इस मामले में कम्युनिकेशन पूरी तरह से परिवार के हाथ में है। सलमान खान भी डॉक्टर
द्वारा दिए गए स्टेटमेंट से नाखुश हैं। उन्होंने सभी डॉक्टर और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि सलीम खान के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर शेयर ना की जाए। फिलहाल आपका इस खबर पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।