खंभे पर चढ़ा यह व्यक्ति एक शादी वाले घर की बिजली काट रहा है। इसके एक तार काटते ही घर की जगमगाती लाइट, झालरे सजावट सब 1 सेकंड में अंधेरे में बदल गई। मामला यूपी के बिजनौर जिले के नूरपुर के डायमंड सिटी कॉलोनी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 फरवरी को शुभम चौहान की बारात नजीबाद के लिए रवाना होने वाली थी। घर पूरी तरह जगमगा रहा था। झालरें चमक रही थी। साउंड सिस्टम पर गाने बज रहे थे। लोग डांस कर रहे थे। तभी अचानक पूरे घर में अंधेरा हो गया। लाइट गई, डीजे बंद और माहौल एकदम सन। पता चला कि नूरपुर बिजली विभाग का एक लाइनमैन
खंभे पर चढ़ गया और बिना किसी इंफॉर्मेशन दूल्हे शुभम चौहान के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। अचानक बिजली गुल होने से शादी की सभी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई। मेहमानों के सामने दूल्हा पक्ष को अपमानित होना पड़ा। लेकिन अब सवाल यह ऐसे ही किसी के घर की लाइट बिजली विभाग ने क्यों काट दी? आरोपों की मानें तो वजह है रिश्वत। दूल्हे के मुताबिक उन्होंने 2 महीने पहले विभाग से बिजली का कनेक्शन लिया था। उनके मुताबिक वह हर महीने उसका बिल भी समय पर दे रहे थे। उनके ऊपर कोई भी बिजली बिल बकाया नहीं था। परिवार के लोगों ने बिजली विभाग के
कर्मचारियों को समझाया कि बारात जा रही है। शादी के बाद आकर इस मामले पर चर्चा करेंगे। लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने लाइट काट दी। सुनिए इस पर दूल्हे शुभम चौहान ने क्या बताया। और आज मेरी शादी है और मेरी बारात जा रही है नजबाबाद 19 फरवरी को और दो-तीन लोग आए और कॉलोनी के कुछ जैसे विचित्र नाम है और दो तीन अन्य पर्सन थे वो लोग कहते हैं कि आके आपका कनेक्शन कटेगा जिसमें से लाइनमैन साहब भी थे उन्होंने कहा कि आपका मीटर कटेगा और मेरे हाथ में एक लेटर थमा दिया जबकि मैं बारात ले जाने के लिए घर के बाहर बिल्कुल रेडी खड़ा था और इस
तरीके का प्रकरण हुआ है बिना किसी इंफॉर्मेशन के और यह घटना को आज इन्होंने अंजाम दिया है और इसके मैंने मैंने बिजली का बिल भी जमा कर रखा है प्रॉपर और सारे डॉक्यूमेंट्स वगैरह सब कुछ ऑनलाइन वगैरह है, मीटर है, केबल बंधा हुआ है, सब कुछ है। पूरी फैसिलिटी है। इस बिजली विभाग को एक कम से कम एक लेटर देना चाहिए था। 7 दिन का, 15 दिन का कोई नोटिस होना चाहिए। उसी के बाद आपको हकदार हैं कि आपने क्यों इस तरीके का प्रकरण हुआ है। ये बिना किसी इंफॉर्मेशन के आके आप एकदम इस तरीके से कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि बिजली का कनेक्शन आपके द्वारा दिया गया है। मेरे द्वारा नहीं दिया गया है। ये मेरे घर पे इस तरीके से मतलब बहुत सारे मेहमान आए हुए हैं। शादी का माहौल है। खुशी का जश्न है। सभी
लोग खुशी में लगे हुए हैं। डांस कर रहे हैं और आके ये लोग इस तरीके से माहौल को डिस्टरबेंस कर रहे हैं। पूरा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हे शुभम ने कॉलोनाइजर विचित्र पर ₹00 की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। बताया कि बिजली कनेक्शन के नाम पर विचित्र ने रिश्वत मांगी। शुभम ने रिश्वत नहीं दी तो बदला लेने के लिए उनकी शादी के दिन बिजली ही कटवा दी। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर धर्मराज सिंह ने बताया कि यह मामला फिलहाल उनकी जानकारी में नहीं है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि इस बात की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी कि आखिर बिजली काटने के पीछे क्या कारण था। अब सवाल यही है कि अगर बिल बकाया नहीं था तो कनेक्शन क्यों काटा गया और अगर रिश्वत की बात सही है तो क्या यह पावर का दुरुपयोग
नहीं? अब देखना यह है कि जांच में क्या निकलता है? सिस्टम की गलती या किसी की डिमांड का खेल। फिलहाल दूल्हा तो शादी के लिए रवाना हो गया है। लेकिन इस करंट वाली कहानी ने पूरे इलाके में चर्चा जरूर छेड़ दी है। फिलहाल इस खबर में इतना ही। खबर लिखी है रक्षा ने। मेरा नाम है श्वेता। देखते रहिए दिल टॉक। शुक्रिया। अगर 22 फरवरी को आप लखनऊ में ना। यूपी में कहीं भी हैं तो घर पर बैठना बिल्कुल मना है। क्योंकि 22 फरवरी को आपके शहर में होने जा रहा है लल्लन टॉप यूपी अड्डा। जहां आएंगे आपके फेवरेट स्टार्स बिना लाग लपेट के होंगी बहुत सारी बातें बटेंगे ललन टॉप के
गुलाबी तकिए और माहौल होगा फुल्ली चार्ज और अगर आपको इवेंट के बाद बढ़िया-बढ़िया रील्स देखते हुए या जाना चाहिए था वाला फोमो नहीं चाहिए तो 22 फरवरी को अपने सारे कामधाम छोड़िए और तशरीफ लाइए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एंट्री सुबह 11:00 बजे से रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री फ्री फ्री एंट्री भी फ्री मगर वाइब प्रीमियम स्म की गारंटी हमारी बस जाइए दलन.com पर बैनर पर कीजिए क्लिक और अभी कीजिए रजिस्ट्रेशन तो मुस्कुराते हुए मिलते हैं लखनऊ में।