एक्ट्रेस के साथ भयंकर ‘बदतमीजी’! गलत रास्ते ले गया ऑटोवाला! खौफ में बनाई वीडियो! लगाई मदद की गुहार!

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुई सरेआम बदतमीजी। गलत रास्ते ले गया ऑटो चालक। खौफ में एक्ट्रेस ने बनाई वीडियो। सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार। बार-बार ऑटो वाले को रुकने के लिए कहा लेकिन बदमाश ने एक ना सुनी। वीडियो के एंड में जो हुआ दंग रह गए फैंस। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बक्शी ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसमें वह दिखा रही हैं कि कैसे एक ऑटो ड्राइवर उन्हें गलत रास्ते पर लेकर जा रहा है। प्रिया ने ऑटो से ही वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए और वह एक्ट्रेस की सलामती की दुआएं मांग रही हैं। आखिर इस वीडियो की असली सच्चाई क्या है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। एक्ट्रेस प्रिया बक्शी ने हाल ही में मुंबई में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर प्रिया ने खुलासा किया कि देर रात बांद्रा से घर लौटते समय एक ऑटो चालक ने सही रास्ते से हटकर किसी अनजान रास्ते पर वो एक्ट्रेस को ले गया और बार-बार मना करने के बावजूद भी नहीं रुका। जबकि प्रिया ने साफ कर दिया था कि वह उस रास्ते पर नहीं जाना चाहती। यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल 14 फरवरी को प्रिया ने अपने Instagram अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया जिसमें वह काफी घबराई हुई दिखाई दे रही थी और एक ऑटो चालक से गाड़ी रोकने की गुहार लगा रही थी। बार-बार गुजारिश करने के बावजूद ऑटो चालक गाड़ी चलाता रहा और कहता रहा कि वह सही रास्ते पर है। प्रिया ने वीडियो में बताया कि वह सड़क को नहीं पहचानती थी जिस पर वह चल रहा था और यह भी बताया कि Google मैप्स पर भी वो रास्ता नहीं दिख रहा था। जवाब में चालक ने कहा कि मैप में रास्ता सही नहीं बता रहा है। यही सही रास्ता है। इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस के फैंस भी बहुत घबरा गए। एक इंटरनेट यूजर ने एक्ट्रेस की चिंता में लिखा, क्या आप ठीक हैं अब? एक और यूजर ने कहा, उम्मीद है आप सुरक्षित होंगे। अगर किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो बिना सोचे संपर्क करें। हालांकि आपको बता दें इस वीडियो में एक ट्विस्ट भी है जो अंत में पता चला। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। लेकिन लेकिन लेकिन अंत में हैशटग ऐड और हैशटग कोलैबोरेशन लगाया है जिससे यह लग रहा है कि यह बस किसी सोशल ऐड का पार्ट हो सकता है। वीडियो के साथ प्रिया ने अपनी पोस्ट में एक मैसेज भी लिखा है और कहा है किसी शहर को ना जानना कोई कमी नहीं होती। सवाल पूछ लेना बदतमीजी नहीं होती। जब भी अनसेफ फील हो सवाल जरूर करें और सेफ रहें। बता दें एक्ट्रेस प्रिया बक्शी ने विनय शर्मा की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म जेएनयू जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और साथ ही वह एक बेहतरीन मॉडल भी हैं।

You May Have Missed