एक सवाल जो बार-बार उठ रहा है। एक दर्द जो हर गुजरते दिन के साथ गहराता जा रहा है और एक मांग जो अब सिर्फ परिवार की नहीं पूरे महाराष्ट्र की बनती जा रही है। बारामती प्लेन क्रैश को बीते कई हफ्ते हो चुके हैं लेकिन सच्चाई अब भी मलबे के नीचे दबी हुई है। 28 जनवरी को हुए उस दर्दनाक हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में भावनाओं का सैलाब फिर से उमड़ पड़ा है। इस बार अजीत पवार के बेटे ने जो कहा है वह सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। उन्होंने सिस्टम पर जो सवाल उठाए हैं वह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। उन्होंने क्या कहा है? आइए विस्तार से जानते हैं। नमस्कार, मेरा नाम
है रिचा और आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी। अजीत पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को Instagram पे जो लिखा उसने सियासी गलियारों से लेकर एिएशन सिस्टम तक को झकझोर दिया है। जय पवार ने साफ कहा वीएसआर वेंचर्स के विमानों की उड़ान पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आमतौर पर नष्ट नहीं होते तो फिर अब तक सच्चाई सामने क्यों नहीं आई? उनका इमोशनल मैसेज मिस यू डैड इस पूरे मामले को सिर्फ एक जांच नहीं बल्कि एक बेटे की न्याय की पुकार बना देता है। यह पहली बार नहीं है जब पवार परिवार ने जांच पर सवाल खड़े किए हैं। बीते दिनों परिवार के करीबी सदस्यों ने भी यह कहा था कि अगर सब कुछ साफ है तो देरी क्यों हो रही है जांच की रिपोर्ट सामने आने में? यही सवाल अब और तेज हो गया है क्योंकि हादसे के पीछे जिस कंपनी का नाम है वीएसआर वेंचर्स उसका रिकॉर्ड पहले से विवादों में रहा है। 2023
का हादसा और यूरोप की कारवाई साल 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर अयर जेट 45 एक्सआर के हादसे के बाद यूरोपियन यूनियन एिएशन सेफ्टी एजेंसी ने वीएसआर वेंचर्स का डीसीओ ऑथोराइजेशन सस्पेंड कर दिया था। डीजीसीए के अनुसार रनवे एक्सकरशन के इस मामले में विमान पूरी तरह तबाह हो गया था और कोपायलट को गंभीर चोटें आई थी। सबसे अहम बात ढाई साल बाद भी उस हादसे की फाइनल रिपोर्ट आज तक जमा नहीं हुई है। ऑटो पायलट अलर्ट और आखिरी 40 सेकंड। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया कि लैंडिंग से सिर्फ 40 सेकंड पहले ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ। इसके बाद कॉकपिट में स्लॉट वार्निंग और ग्राउंड
प्रॉक्सिमिटी अलर्ट बजने लगे और विमान रनवे से फिसलता चला गया। अब सवाल यह है क्या बारामती हादसे में भी वही चूक दोहराई गई? सीबीआई जांच की मांग। इस बीच अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात करके सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार चाहता है कि यह मामला सिर्फ फाइलों तक सीमित ना रहे बल्कि हर जिम्मेदार चेहरे तक पहुंचे। लेकिन एक सवाल यह है जो अब टल नहीं सकते। क्या वीएसआर वेंचर्स के विमानों की मेंटेनेंस में गंभीर खामियां हैं? क्या पिछले रिपोर्ट्स को दबाया गया और सबसे बड़ा सवाल क्या बारामती हादसे की
सच्चाई सामने आ पाएगी? यह सिर्फ एक दुर्घटना की कहानी नहीं है। यह भरोसे, जवाबदेही और इंसाफ की लड़ाई है। और अब देश की नजरें उस एक रिपोर्ट पर टिकी है जो अब तक सामने नहीं आई है और परिवार के साथ-साथ पूरा देश जिसे जानने के लिए बेचैन है। इस खबर में इतना ही। अपडेट्स के लिए देखते रहे वन इंडिया। सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ।