पार्टी में बिगड़ा अक्षय कुमार का मूड, हाथापाई में बेहोश हुआ शख्स, ‘थप्पड़ कांड’ का सच उड़ाएगा होश

पार्टी में बिगड़ा खिलाड़ी कुमार का मूड। गुस्से से तिलमिलाए अक्षय कुमार ने की हाथापाई। अनजान शख्स को एक्टर ने मारा झन्नाटेदार थप्पड़। एक थप्पड़ में बेहोश होकर धड़ाम से गिरा गालीबाज शख्स। एक्शन हीरो के थप्पड़ कांड ने खींचा लोगों का ध्यान। जी हां, बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार फिल्मों में मारधाड़ कर जहां लाखों लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं, तो रियल लाइफ में उतने ही शांत और सॉर्टेड पर्सनालिटी भी रखते हैं। हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट रखने वाले अक्षय के बिगड़े मूड का एक नया खुलासा अब इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे में तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रहा है। खबरें हैं कि एक

पार्टी के दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का ऐसा मूड बिगड़ा कि एक्टर ने गुस्से से तिलमिलाते हुए एक अनजान शख्स पर ही हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं दावों के मुताबिक माहौल इतना गरमा गया कि एक्शन हीरो को कई लोगों ने मिलकर शांत भी किया। अब क्या है अक्षय के बिगड़े मूड से लेकर हाथापाई का यह नया लफड़ा? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि पार्टी के दौरान अक्षय के बिगड़े मूड का यह किस्सा लेटेस्ट नहीं बल्कि सालों पुराना है और इस किस्से का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने ही किया है। दरअसल हाल ही में अक्षय ने अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में इस थप्पड़ कांड का पूरा सच लोगों के साथ शेयर किया। खिलाड़ी कुमार ने बताया कि एक बार वह करीबी दोस्त के साथ

एक पार्टी में गए थे। जहां एक अनजान आदमी ने उनके दोस्त को गालियां देनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद गाली बाज शख्स को अक्षय ने कई बार वार्निंग देते हुए शांत रहने के लिए भी कहा। साथ ही साथ गाली भी ना देने की रिक्वेस्ट की। लेकिन अनजान शख्स ने अक्षय की वार्निंग को इग्नोर करते हुए गाली देना जारी रखा और उसके बाद ही एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने आगे बताया कि उसने एक बार गाली दी और मैंने उसे मना किया। उसने फिर वही किया। फिर तीसरी बार मैंने उसे चार-पांच बार चेतावनी दी। लेकिन वह रुका ही नहीं। तब अक्षय ने गुस्से में आकर उस आदमी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। वो थप्पड़ इतनी जोर से पड़ा कि वह आदमी बेहोश होकर गिर गया। यही नहीं, आगे भी

अपनी बात को जारी रखते हुए अक्षय ने बताया कि वह बहुत बड़ी पार्टी थी और इस थप्पड़ कांड के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। दोस्त रोने लगा तो उन्हें शर्मिंदगीगी महसूस हुई, जिसके बाद अक्षय भी काफी डर गए और बुरी तरह घबरा गए। यही नहीं थप्पड़ मारने के बाद एक्टर को लगा कि इससे उनका करियर बर्बाद भी हो सकता है और करियर खत्म होने के डर से अक्षय ने बेहोश आदमी को संभालने की कोशिश की। साथ ही साथ उसके मुंह में पानी डालकर उसे होश में लाने की भी कोशिश करते रहे और उसके होश में आने की प्रार्थना भी की। आगे भी एक्टर ने बात करते हुए बताया कि वह दिन उनके लिए गजब बेइज्जती वाला दिन था। अक्षय ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह अपनी इस गलती को आज जरूर सुधारना चाहेंगे। वेल अब थप्पड़ कांड का यही किस्सा सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। साथ ही साथ वायरल भी हो रहा है। और इस थ्रोबैक किस्से का सच जानने के बाद लोग अक्षय कुमार को एंग्री मैन का टैग भी देते हुए नजर आ रहे हैं।