अक्षय-परेश की हेरा फेरी 3 क्यों अटकी है, प्रियदर्शन ने सारे राज़ खोल डाले | भूत बांग्ला

हेराफेरी 3 फैंस और मेकर्स दोनों के गले का कांटा बन गई है। ना निगलते बन रही है ना उगलते। परेश रावल के इस प्रोजेक्ट से अंदर बाहर होने के कारण फिल्म बड़े विवादों में फंसी रही। अब वो इस प्रोजेक्ट से दोबारा जुड़ चुके हैं। फिर भी मूवी आगे नहीं बढ़ पा रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन के मुताबिक यह फिल्म अब फ्रेंचाइज़ और म्यूजिक राइट्स के पचड़े में फंस गई है और ऐसी फंसी है कि इस साल फिल्म का रिलीज होना तो क्या शूटिंग शुरू होना भी

मुश्किल है। पिछले दिनों परेश ने बताया था कि हेराफेरी 3 का काम प्रोड्यूसर और एक एक्टर के मतभेद के कारण रुका हुआ है। मगर प्रियदर्शन इससे थोड़ी अलग कहानी बता रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने फ्रेंचाइज और म्यूजिक राइट्स की कानूनी लड़ाई को फिल्म के रुकने का जिम्मेदार ठहराया है। हाल ही में प्रोड्यूसर जीपी विजय कुमार मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि हेराफेरी फ्रेंचाइज के राइट्स उनके पास है ना

कि फिरोज नाडियडवाला के पास। सवाल उठता है कि हेराफेरी 3 की लड़ाई में विजय कुमार कहां से आ गए? 1989 में रामजीराव स्पीकिंग नाम की एक मलयालम फिल्म आई थी। उसे आदित्य फिल्म के बैनर तले बनाया गया था। एक्टर फहाद फासिल के पिता फासिल इस बैनर के लीडिंग प्रोड्यूसर थे। साल 2000 में आई हेराफेरी रामजी राव स्पीकिंग का ही ऑफिशियल रीमेक है। इस वर्जन को फिरोज नाडियाडवाला ने ही प्रोड्यूस किया था। फासिल ने नाडियाडवाला को केवल पहली फिल्म के हिंदी रिमेक राइट्स दिए थे। मगर उन्होंने 2006 में फिर हेराफेरी नाम से इसका सीक्वल भी बना दिया।

शुरुआत में मेकर्स को इस बात का एहसास नहीं हुआ था। मगर देर सवेरे उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ा धोखा हो गया है और यही होता है जेपी विजय कुमार की एंट्री। विजय कुमार से आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में वह बताते हैं कि उन्होंने 2022 में हेराफेरी फ्रेंचाइज के सभी अधिकार खरीद लिए थे। आदित्य फिल्म्स ने लीगल तरीके से उन्हें यह राइट्स दिए थे। इसलिए आगे आने वाली सभी फिल्मों पर उनका अधिकार है। वो खुद भी हेराफेरी 3 बनाना चाहते थे। इस सिलसिले में उन्होंने अक्षय कुमार को अप्रोच भी किया था। मगर अक्षय से बात करने के बाद ही उन्हें पता चला कि तीसरे पार्ट को अक्षय कुमार खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं। दरअसल फिरोज नाडवाला ने अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स को

हेराफेरी 3 के राइट्स बेच दिए थे। इस बात ने मामले को और फंसा दिया। विजय कुमार का कहना है कि जब नाडवाला के पास इस फ्रेंचाइज़ के अधिकार हैं ही नहीं तो वो किसी और को कैसे बेच सकते हैं। इसी कारण से उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला पर केस कर दिया। क्योंकि इस पूरे केस को समझाने में हमारे खुद के पसीने छूट गए हैं। इसलिए आप समझ सकते हैं कि कोर्ट में मामला कितना लंबा चलने वाला है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

You May Have Missed