कोकिलाबेन अंबानी ने उनके पोते की शादी में गाया ट्रेडिशनल सॉन्ग

मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगांवकर के बेटे विक्रम सलगांवकर की शादी के लिए अंबानी परिवार इकट्ठा हुआ। लेकिन उस शाम का सबसे खास दृश्य तब सामने आया जब परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी मंच पर आई। अपने पोते के लिए पारंपरिक आशीर्वाद गीत गाने के लिए जैसे ही उन्होंने माइक संभाला पूरा माहौल भावुक हो उठा।

पहले आप भी देखें यह वीडियो। मेरी रेवा मारो जा रही बाजार मांडवा पूजा में हमें पौशाला मा वस्तु लावा विक्रम ने ये बदाम बिस्ता साको पर लावो छे वीडियो में कोकिला बहन को अपने पोते के लिए दिल से आशीर्वाद गाते देखा जा सकता है। उनके चारों ओर परिवार और मेहमानों की भीड़ थी। लेकिन सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी थी। मुकेश अंबानी अपने पोते-पोतियों को गोद में लिए खड़े थे।

चेहरे पर मुस्कान और आंखों में अपनापन साफ झलक रहा था। नीता अंबानी इस मौके पर गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। खासकर जब कोकिला बहन का गीत गूंज रहा था। वहीं राधिका मर्चेंट सफेद पारंपरिक परिधान में बेहद सौम्य और सजीली दिखी। वह पूरे उत्साह के साथ कोकिला बेन के लिए चीयर करते नजर आए।

You May Have Missed