अमेरिकी सैनिकों को बंदी बनाया गया? ईरान का बड़ा दावा,वाशिंगटन ने मध्य पूर्व संकट से किया इनकार!
[संगीत] ईरानी शासन के सुरक्षा सलाहकार अली लारीजानी ने एक बड़े बयान में दावा किया है कि अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लिया गया है। लारीजानी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है। लारी जारी ने आगे आरोप लगाया क
वाशिंगटन अपने लोगों को गुमराह कर रहा है और यह दावा कर रहा है कि पकड़े गए सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा मुझे सूचना मिली है कि कई अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है। लेकिन अमेरिका दावा कर रहा है कि वह युद्ध में मारे गए हैं। उनके व्यर्थ प्रयासों के बावजूद सच्चाई को वह ज्यादा देर तक
छिपा नहीं सकते। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को झूठा बताते हुए कहा कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी सैनिक को बंदी नहीं बनाया है। गौरतलब है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिकी सेना के छह सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।


