सलमान खान के परिवार पर फिर आया संकट,खतरे में अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा की जान। मचा हड़कंप

सलमान खान के परिवार पर एक बार फिर मंडराया खतरा। सलमान की बहन अर्पिता के परिवार पर आई आंच। खतरे में टाइगर के छोटे जीजा आयुष शर्मा की जान। सलमान के दुश्मन ने अब परिवार के दामाद पर साधा निशाना। खान खानदान में मचा हड़कंप। अलर्ट मोड़ में आई मुंबई पुलिस। जी हां, सलमान खान के परिवार में एक बार फिर खतरे की घंटी बज उठी है। लेकिन इस बार निशाने पर खुद सलमान नहीं बल्कि उनके छोटे जीजा आयुष शर्मा बताए जा रहे हैं। आयुष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान खान बीते लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। जेल में बंद गैंगस्टर ने काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान के खिलाफ दुश्मनी का मोर्चा खोला हुआ है।

और अब इस बरसों पुरानी दुश्मनी की आंच सीधा अर्पिता खान शर्मा के घर तक पहुंचती दिख रही है। क्योंकि जानकारी के मुताबिक खान परिवार के छोटे दामाद और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। क्या है यह पूरा मामला? आपको विस्तार से बताते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को बुधवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल भेजने वाले शख्स ने दावा किया है कि वह बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही ईमेल की पूरी डिटेल को अब तक पब्लिक किया गया है। बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई गई है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने खुद से संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह लगातार ईमेल भेजने वाले शख्स की आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार को तब हड़कंप मच गया था जब सलमान के करीबी को धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि उस वक्त सलमान के करीबी का नाम सामने नहीं आया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह करीबी कोई और नहीं बल्कि आयुष शर्मा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह लगातार ईमेल भेजने वाले शख्स की आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार को तब हड़कंप मच गया था जब सलमान के करीबी को धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी।

हालांकि उस वक्त सलमान के करीबी का नाम सामने नहीं आया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह करीबी कोई और नहीं बल्कि आयुष शर्मा है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर उस वक्त सामने आई है जब बीते ही दिन रणवीर सिंह को भी WhatsApp के जरिए एक धमकी भरा मैसेज मिला था। साथ ही करोड़ों की फिरौती की डिमांड भी की गई थी। वहीं इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी पांच राउंड गोलियां चलाई गई थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में पुणे से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।