बेबी गुड्डू’ के पिता फिल्ममेकर M M Baig का निधन, घर में सड़ती रही लाश। इकलौती बेटी को नहीं लगी भनक!

बेबी गुड्डू के पिता का हुआ निधन। नहीं रहे मशहूर फिल्म मेकर एमएम बेग। 5 दिन तक घर में सड़ती रही लाश। पिता की मौत से इकलौती बेटी रही बेखबर। बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को लगी भनक। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री से वो चौंका देने वाली खबर आई है जिसने हर किसी को झकझोड़ कर रख दिया है। अपने जमाने के मशहूर फिल्म मेकर एमएम बेग की जिंदगी का अंत इतना दर्दनाक होगा किसी ने सोचा तक ना था। जरा सोचिए 5 दिन तक शव घर में सड़ता रहा। लेकिन पिता के निधन की भनक ना तो बेटी को लगी और ना ही पड़ोसियों को पता चला। बता दें कि एमएम बेग 70 और 80 के दशक में बेबी

गुड्डू के नाम से शोहरत बटोरने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट शाहिदा बेग के पिता थे। मौजूदा दौर में बेबी गुड्डू फिल्म इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और उतनी ही गुमनाम मौत उनके पिता को मिली है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में ही दिग्गज फिल्म मेकर एमएम बेग का उनके घर पर निधन हो गया था। दुख की बात तो यह है कि उनकी मौत का पता भी तब चला जब पड़ोसियों को उनके बंद घर से बदबू आने लगी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उनका शव बाहर निकाला। एमएम बेग के निधन की पुष्टि उनके पीआर हनीफ जावेरी ने की है।

हनीफ जावेरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बेग साहब कुछ समय से अस्वस्थ थे और अकेले रह रहे थे। वो काफी समय से बीमार थे क्योंकि वह चार-प दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। इसलिए पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत पुलिस में की। इसके आगे उन्होंने बताया कि पुलिस ने दरवाजा खोला और बेग साहब का शव पाया। उन्होंने उनकी बेटी को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस उनके शव को रात करीब 1:30 से 2:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए कुपर हॉस्पिटल ले गई। बता दें कि एमएम बेग मुंबई स्थित अपने घर पर अकेले रहते थे। उनकी बेटी बेबी गुड्डू यानी कि शाहिदा बेग की बात करें तो शाहिदा आज लाइमलाइट से दूर बेहद गुमनामी की

जिंदगी जी रही हैं। लेकिन एक दौर था जब 80 के दशक में बेबी गुड्डू हर बड़े सितारे के साथ फिल्म में नजर आती थी। महज 3 साल की उम्र में बेबी गुड्डू ने फिल्म पाप और पुण्य से फिल्मों में कदम रखा था। मासूम चेहरे वाली बेबी गुड्डू ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग के हुनर से दर्शकों का दिल जीत लिया था। जिसके बाद बेबी गुड्डू को खूब काम मिलने लगा और वो इंडस्ट्री की नामी चाइल्ड एक्टर बन गई। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया। भले ही उन फिल्मों में वो लीड रोल में नहीं हुआ करती थी लेकिन जितना अहम किरदार उस फिल्म की हीरो या हीरोइन का होता था, उतनी ही अहमियत बेबी गुड्डू को भी मिलती थी। महज कुछ ही सालों में बेबी गुड्डू ने 30 फिल्मों में काम किया। हालांकि धीरे-धीरे उनके पेरेंट्स को बेटी की पढ़ाई की चिंता सताने लगी। बताया जाता है कि 11 साल की उम्र में बेबी गुड्डू ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगी। धीरे-धीरे शाहिदा बेग उर्फ़ बेबी गुड्डू गुमनामी में खो गई। बताया जाता है कि फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद वह सीधा दुबई चली गई और वहीं पर उन्होंने अपनी दुनिया

बसा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिदा बेगम अमिरेट्स एयरलाइन में बतौर एयर होस्टेस काम करती हैं। उन्होंने शादी कर ली है। पति और बच्चों के साथ वो खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। शाहिदा ने अपनी जिंदगी को इतना प्राइवेट रखा है कि इंटरनेट पर उनकी चुनिंदा तस्वीरें ही मौजूद हैं। और अब वही बेबी गुड्डू एक बार फिर अपने पिता की गुमनाम मौत की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2