राजपाल यादव की पूरी बेल हियरिंग की बाते दिल्ली हाई कोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका को लेकर आज गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आपने अपने वादे को नहीं निभाया इसीलिए जेल जाना पड़ा है। 12 फरवरी को कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। जहां राज्यपाल को कर्ज ना चुका पाने के लिए कोर्ट से डांट पड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के वकील से पूछा आप क्यों वह सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं? जबकि वह इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने पैसे उधार लिए थे। कोर्ट ने कहा कि आपने गुनाह कुबूल किया और कहा कि पैसे चुकाऊंगा। सजा हो गई तो अब सजा रोकने की बात कर रहे हो। राजपाल यादव के वकील ने कहा हमने उसी डेट पर कहा था कि यह मामला सेटल करना चाहते हैं।

राजपाल ने कोर्ट में कहा अपने शब्दों का मान रखने के लिए सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ की रकम इन्वेस्ट की थी वो उसे चुकाना चाहते हैं। 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है। हाई कोर्ट समझ नहीं आ रहा यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी। जज ने कहा था कि वह हस्तक्षेप नहीं करेंगे। आपने कहा कि पैसे का भुगतान करेंगे। फिर सालों तक आपने पेमेंट नहीं की। आदेश की अवहेलना की वजह से आपको सरेंडर करना पड़ा। आप पिछले ऑर्डर्स देखें। आपने कहा था कि जेन्युइन ट्रांजैक्शन हुई थी। जहां फिल्म के प्रोडक्शन को फाइनेंस किया [संगीत] गया था।

कोर्ट ने नोटिस किया कि आप सेटलमेंट की संभावनाएं तलाश रहे थे। मैं इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई वजह नहीं देखता हूं। आप मीडिएशन सेंटर गए। वहां भुगतान करने का वादा किया। आपको 25 से 30 मौके दिए गए। अब इस केस को आप रीओपन करना चाहते हो। आपको पैसे देने में देरी क्यों हुई इसकी जानकारी देनी होगी। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है लेकिन कानून तो कानून है। राजपाल यादव के वकील ने कहा याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ जमा करने हैं। हमें फिल्म इंडस्ट्री और पब्लिक से मदद मिल रही है। हाईकोर्ट इसका किसी भी बात से क्या लेना देना है? 25 बार आपने कहा कि यह कर्ज है। अगर यह अमाउंट जमा करने को तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखेंगे। राजपाल के वकील ने कहा हम कोर्ट में बतौर सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने के लिए तैयार [संगीत] हैं। लेकिन राजपाल के परिवार में शादी है। इसीलिए हमें जमानत चाहिए। फिलहाल हाईकोर्ट ने तीखी बहस के बाद राजपाल यादव को रिहा करने से मना कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि वह बेल पर आगे की सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को करेंगे। वहीं आपको क्या लगता है? राजपाल यादव को 16 फरवरी को जमानत मिल जाएगी या नहीं नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।