दया दरवाजा तोड़ दो। सीआईडी का यह डायलॉग एक्टर दयानंद शेट्टी की रियल लाइफ पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुका है। सीरियल में दया नाम से पॉपुलर उनका किरदार लगभग दो दशक से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। अब तक इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। 2026 के सेकंड हाफ में मेकर्स इसका तीसरा सीजन यानी सीआईडी 3 रिलीज़ कर सकते हैं। खबर है कि दया इसमें केवल एक्टर नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ने वाले हैं। यानी अब जो दरवाजे वो तोड़ेंगे उसका पैसा भी उनकी जेब से ही जाएगा। इस बात की जानकारी सीनियर एक्टर शिवाजी सतम ने दी है। शो में वही एसीपी प्रद्युमन
का किरदार निभाते हैं। वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में शिवाजी बताते हैं कि वो जल्द ही सीआईडी 3 में वापसी कर सकते हैं। उनके मुताबिक सारी चीजें सही तरीके से मिलनी चाहिए। अभी इस शो पर बातचीत चल रही है। सच कहूं तो हमारे हाथ में ज्यादा कुछ नहीं होता। हम तो सैनिकों की तरह हैं। जब भी बुलाया जाए काम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अगर मेकर्स मुझे कल ही शूटिंग के लिए बुलाए तो मैं तुरंत तैयार हो जाऊंगा। अभिजीत के रोल में नजर आए आदित्य श्रीवास्तव भी नए सीजन में वापसी करना चाहते हैं। शिवाजी बताते हैं दया का दया शेट्टी प्रोडशंस नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस
भी है। वो अगले सीजन को प्रोड्यूस करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल इस बारे में बातचीत चल रही है। अगर वो इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का फैसला करते हैं तो हम इस काम में उनका पूरा साथ देंगे। सीआईडी2 में कुछ नए एक्टर्स को कास्ट किया गया था। सबसे बड़ी कास्टिंग पार्थ समथान की थी। उन्होंने सेकंड सीजन में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाया था। फैंस ने उनके रोल को काफी पसंद किया। उनका जिक्र होने पर शिवाजी बताते हैं पार्थ एक अच्छे एक्टर हैं और बढ़िया इंसान हैं। उनके साथ काम करने का बहुत अच्छा लगता है। वो एक जेंटलमैन हैं। सीआईडी का पहला एपिसोड 21 जनवरी 1998 में प्रीमियर हुआ था। तब इसे टीवी चैनल Sony पर टेलीकास्ट किया जाता था। अगले 20 सालों तक यह शो उसी चैनल पर
चलता रहा। पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर 2018 को ऑन एयर हुआ था। दूसरा सीजन 21 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 के बीच एयर हुआ था। तब इसे Sony टीवी और फिर Netflix पर रिलीज़ किया गया था। चर्चा है कि 2026 के सेकंड हाफ में मेकर्स इसके तीसरे सीजन पर काम शुरू कर सकते हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।