धुरंधर 2 Vs टॉक्सिक : आदित्य धर की किस बात से नाराज़ हो गए यश? टल सकता था क्लेश?

2026 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 मार्च को यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बीच बड़ी टक्कर होने वाली है। आम दर्शकों के लिए यह किसी दीपावली से कम नहीं है। मगर दोनों फिल्मों के मेकर्स के लिए यह आसान नहीं है। पहले खबरें थी कि यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को पोस्टपोन करेंगे। मगर यश की यश को आदित्य धर की एक बात बेहद बुरी लग गई है। उनका मानना है कि धुरंधर के मेकर्स को अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस करने से पहले उनसे चर्चा करनी चाहिए थी या कम से कम इन्फॉर्म करना चाहिए था। इसी वजह से यश

अब इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से पीछे नहीं हटना चाहते। वो अपनी फिल्म को ईद यानी 19 मार्च को ही रिलीज़ करेंगे। वैरायटी इंडिया ने यश के एक करीबी सूत्र के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कई लोग सोच रहे होंगे कि यश ईगो में यह फैसला ले रहे हैं। मगर ऐसा नहीं है। यश एक समझदार बिजनेसमैन है। अगर उन्हें धुरंधर 2 से कोई खतरा महसूस होता तो शायद वह टॉक्सिक की रिलीज़ डेट बदलने के बारे में सोचते। लेकिन उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। वह सिर्फ ओपनिंग वीकेंड पर नहीं बल्कि लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यश धुरंधर 2 की रिलीज़ डेट देखकर नाराज हो गए थे। सूत्र के मुताबिक टॉक्सिक

का अनाउंसमेंट 3 साल पहले दिसंबर 2023 में ही हो गया था। तब से फैंस यश को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। यश इस डेट से पीछे हटकर अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते। मगर वह एक बात से काफी खफा हैं। वो यह कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने के प्लान के बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया था। वो भी तब जब सबको पता था कि वो डेट पहले से टॉक्सिक के लिए लॉक्ड है। टॉक्सिक के मेकर्स ने पिछले साल मार्च में अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी थी। अगर धुरंधर 2 उसी दिन आ रही थी तो कम से कम एक बार कर्टसी कॉल तो किया जा सकता था। टीम को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपसी बातचीत और

तालमेल की वैसी संस्कृति नहीं है जैसा साउथ इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। यश ने साल 2023 में ही टॉक्सिक अनाउंस कर दी थी। साल भर पहले उन्होंने 19 मार्च 2026 की डेट बुक कर ली थी। ईद रिलीज़ पर सबसे पहले उन्होंने ही रुमाल डाला था। वहीं आदित्यधर ने 5 अक्टूबर यानी धुरंधर की रिलीज़ के बाद इसके सेकंड पार्ट की रिलीज़ डेट बताई थी। उनके इस फैसले ने कई दूसरे स्टार्स की फिल्मों को अपनी फिल्में पोस्टपोन करने पर मजबूर कर दिया था।

You May Have Missed