शाहरुख खान की कुल संपत्ति ₹12,000 करोड़ से भी अधिक है। पिछले साल जब यह बात सामने आई थी तब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने उनकी काफी आलोचना की थी। उनका कहना था कि शाहरुख इतने पैसे होने के बावजूद विमल पान मसाला जैसे एड्स करते हैं। उस वीडियो पर उन्हें शाहरुख फैंस से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। मगर अब ध्रुव ने उन्हें दोबारा निशाने पर लिया है। उनके मुताबिक शाहरुख अपनी जिम्मेदारियों से भागने [संगीत] के लिए केवल बहाने बनाते रहते हैं। ध्रुव ने हाल ही में केके क्रिएट चैनल के साथ एक पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उनसे शाहरुख और गुटखा ऐड से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया था। इस पर ध्रुव राठी ने कहा, मैंने केवल
एक सवाल पूछा कि शाहरुख खान जैसे एक्टर गुटखे का प्रचार क्यों कर रहे हैं? शाहरुख़ के फैंस उनके एक पुराने ऐड का हवाला देते हैं। उसमें उन्होंने कहा था कि अगर पान मसाला इतना ही बुरा है तो सरकार उसे बैन क्यों नहीं कर देती? मतलब खुद की पर्सनल जिम्मेदारी है भी या नहीं। हर बात की जिम्मेदारी सरकार पर ही डालोगे। ध्रुव इस बातचीत में आगे जोड़ते हैं। शाहरुख देश के नंबर वन सुपरस्टार बन गए हैं। फिर भी वह सरकार की तरफ
देख रहे हैं कि सरकार सही करें इस चीज को। मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। मुझे लगता है कि यह हर इंसान की जिम्मेदारी है। अगर आपका इतना स्टेटस है सोसाइटी में। आप देश के नंबर वन सुपरस्टार हैं तो आपकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बनती है। अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए ध्रुव राठी ने आगे कहा। वो डायलॉग है ना कि वि ग्रेट पावर्स कम्स वि [संगीत] ग्रेट रिस्पांसिबिलिटी। तो जितना बड़ा स्टेटस है आपका समाज में उतनी ही बड़ी आपकी जिम्मेदारी भी है। शाहरुख खान बहाने मारकर अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे हैं। एक जगह पर उन्होंने कहा कि पहले अमीर बन जाओ फिर फिलॉसोफर बनना। मैं भी शाहरुख खान से पूछना चाहता हूं कि कितना अमीर बनना है आपको? अरे आप तो बिलिनेियर बन गए हैं। अब तो बन जाइए फिलॉसफर या यह भी काफी नहीं है। बता दें कि ध्रुव ने अक्टूबर 2025 में शाहरुख की आलोचना करते हुए एक रील अपलोड की थी। उसमें उन्होंने बताया था कि शाहरुख के पास इतनी संपत्ति है कि वह उसे चाहकर
भी खत्म नहीं कर पाएंगे। बावजूद [संगीत] इसके वो 100 ₹200 करोड़ एक्स्ट्रा कमाने के लिए गुटखा का प्रचार करते हैं। जबकि उस उन जैसे बड़े सुपरस्टार को ऐसी चीजों से दूर ही रहना चाहिए। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। इस पूरी खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। मुस्कुरा रहे हैं हम और मुस्कुराइए आप क्योंकि लखनऊ में होने जा रहा है लल्लन टॉप अड्डा। 22 फरवरी को पहुंचिए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी [संगीत] प्रतिष्ठान लखनऊ।