दीपिका पादुकोण को द व्हाइट लोटस 4 के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने ऑडिशन से इनकार कर दिया

एचबीओ की द वाइट लोटस सीरीज हॉलीवुड के सबसे बड़े और पॉपुलर प्रोजेक्ट्स में से एक है। अपने दमदार कंटेंट की वजह से यह 16 एमए अवार्ड्स जीत चुकी है। एमई को टीवी जगत का ऑस्कर कहा जाता है। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण को इस शो के चौथे सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। मगर उन्होंने मेकर्स के सामने ऑडिशन ना देने की शर्त रख दी। नतीजन इस प्रोजेक्ट से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि यह टेक्निकली सही बात नहीं है। जब किसी को साइन ही नहीं किया गया तो उसे बाहर कैसे निकाला जा सकता है। मगर उन्हें अब उस रोल के

लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। द वाइट लोटस एक डार्क कॉमेडी शो है। इसे माइक वाइट ने लिखा और डायरेक्ट किया है। हर सीजन में दुनिया के किसी महंगे लग्जरी रिसोर्ट में बिताए गए एक हफ्ते की कहानी दिखाई जाती है। रिसोर्ट में छुट्टियां मनाने पहुंचे कुछ अमीर लोग और वहां काम कर रहे स्टाफ भी इस प्लॉट का हिस्सा होते हैं। शो की शुरुआत किसी के मर्डर से होती है। फिर पूरी कहानी में उस हत्या की परतें खोली जाती है। शो में भरपूर कॉमेडी और ड्रामा भी है। साथ ही इंसानी रिश्तों का कड़वा सच भी। अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। मरे बाटलेट, कोनी, ब्रिटन, जेनिफर, कुलीज, वाल्टन, गॉगिन, सिडनी स्विनी और थियो जेम्स जैसे एक्टर्स इसमें

काम कर चुके हैं। चौथे सीजन में क्रास के शटो डेला, मेसाडियर रिसोर्ट की कहानी दिखाई जाएगी। दीपिका को द वाइट लोटस फोर के लिए अप्रोच किया गया था। उन्हें कौन सा किरदार ऑफर हुआ उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर किरदार जो भी हो रिपोर्ट यह है कि उन्होंने ऑडिशन की वजह से उसे निभाने से मना कर दिया है। हॉलीवुड में ऑडिशन बिल्कुल नॉर्मल प्रोसेस है। वहां के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी फिल्मों के लिए फाइनल किए जाने से पहले इस प्रक्रिया से गुजरते हैं। ऑडिशन का मकसद यह होता है कि किसी एक्टर को साइन करने से पहले यह जांचा जा सके कि यह उस किरदार के मुफीद है या नहीं। मगर दीपिका ऐसा करने को बिल्कुल

तैयार नहीं थी। वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया द वाइट लोटस में काम करने के लिए ऑडिशन देना जरूरी था। मेकर्स चाहते थे कि किसी भी एक्टर को साइन करने से पहले उसका ऑडिशन लिया जाए। लेकिन दीपिका पादुकोण ऑडिशन देने के लिए तैयार नहीं थी। इसी वजह से उन्हें यह मौका छोड़ना पड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स दीपिका को लंबे समय से शो में जोड़ना चाहते थे। उन्होंने सीजन 3 के लिए भी उन्हें अप्रोच किया था। मगर वह उस समय प्रेग्नेंट थी इसलिए काम नहीं कर सकी। नए सीजन में उनकी कास्टिंग की खबरों ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया था। मगर अब उन्हें निराशा हाथ लगी है। यदि दीपिका इस शो का ऑडिशन क्रैक कर लेती तो 9 साल बाद हॉलीवुड में उनका कमबैक हो जाता। पिछली बार वो विन

डीजल के साथ ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केस 2017 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। उसमें वो नजर आई थी। पिछले एक साल में यह तीसरा मौका है जब दीपिका के हाथ से कोई बड़ा प्रोजेक्ट फिसला हो। पहले वो संदीप रेड्डी बांगा की स्पिरिट से बाहर हुई थी। रिपोर्ट आई कि उन्हें वहां काम के घंटों से आपत्ति थी। फिर वो प्रभास की कल्कि 2 से बाहर हुई। बताया गया कि वहां उन्हें 8 घंटे की शिफ्ट और सैलरी में 25% की हाइप चाहिए थी। मगर इन खबरों की किसी ने भी पुष्टि नहीं की। अब वो ऑडिशन में ऑडिशन से बचने

के लिए द वाइट लोटस जैसे बड़े प्रोजेक्ट से भी हाथ धो बैठी हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि वो अलू अर्जुन की Aa26 और शाहरुख खान की किंग जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

You May Have Missed