यह तस्वीरें 23 फरवरी की हैं। राहुल गांधी ने अपने Instagram हैंडल पर शेयर की हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी इसे शेयर किया है। साथ में नजर आ रहे हैं दीपक। दीपक वही जो मोहम्मद दीपक कहकर चर्चा में आए थे। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोर्टद्वार में एक जिम संचालक हैं। राहुल गांधी से मुलाकात हुई। ये चार तस्वीरें उनके अकाउंट से राहुल गांधी के अकाउंट से शेयर की गई। कैप्शन लिखा गया हर इंसान एक समान यही है भारतीयता। यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात।
एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। तो ये तस्वीर राहुल गांधी के हैंडल से शेयर की गई। उसके बाद बाहर निकले जब दीपक तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि राहुल गांधी से जो मुलाकात हुई उस दौरान क्या हुआ। मीडिया को जब वो बयान दे रहे थे उस दौरान वो बोले कि राहुल गांधी ने उनके परिवार से उनकी पत्नी से बात की और उन्हें यह आश्वासन दिया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है बल्कि अच्छा काम किया है। साथ ही साथ उन्होंने दीपक को तसल्ली और दिलासा दिलाया कि जो भी मामला हुआ है उससे घबराने की जरूरत नहीं है। मेरे को राहुल जी ने बुलाया था और मेरी फैमिली से उन्होंने बात करी है। जो भी कुछ यह मैटर हुआ है। उन्होंने मेरे को समझाया है। मेरी फैमिली से, मेरी वाइफ से उन्होंने बात करी है। मेरे को तसल्ली दी है कि दीपक जी कोई दिक्कत वाली
बात नहीं है। कोई आपने गलत काम नहीं किया है। आपने अच्छा काम किया है। और मैं आपको आपके कोद आकर आपके जिम की मेंबरशिप लूंगा और आपसे मिलूंगा। उन्होंने मेरे को तसल्ली दी है, दिलासा दिया है कि जो भी कुछ यह मैटर हुआ है, इस मैटर से घबराने की जरूरत नहीं है। कोई आपने गलत काम नहीं किया है। और जो भी आपने काम किया है, बहुत अच्छा काम किया है। राहुल गांधी ने दीपक से उनके जिम की मेंबरशिप लेने के लिए और वहां आकर उनसे मिलने की बात भी कही है। दीपक ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने उनसे कहा है कि वह उनके जिम में आएंगे और विजिट करेंगे। इसके बाद दीपक बताते हैं कि उन्हें पहले धमकियां मिल रही थी लेकिन अब काफी समय से माहौल ठीक और बेहतर है। राहुल गांधी ने उनके पूरे परिवार से उनका हालचाल जाना घर में सब ठीक है या नहीं यह सब पूछा। दीपक ने
बताया कि उनकी फैमिली अब पहले से बेहतर और अच्छा महसूस कर रही है। इसके अलावा दीपक की पत्नी और परिवार से बात करने के साथ-साथ उनकी मुलाकात वहां पर सोनिया गांधी से भी करवाई गई। तो ये पूरी मुलाकात है। इस मुलाकात से पहले आपको बैकग्राउंड बता देते हैं। जगह है कोर्टद जिला है पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड राज्य का। दीपक कुमार जो कि स्थानीय जिम संचालक हैं और एक और किरदार हैं इस पूरा जो आज हम यह वाक्य बता रहे हैं। वकील अहमद जो वहां दुकानदार थे। विवाद की शुरुआत होती है 26 जनवरी को। कोर्टद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़ों की दुकान है बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह दुकान करीब 30 साल से वहां के जो मुस्लिम व्यापारी हैं वकील अहमद वो चला रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने दुकान के नाम में बाबा शब्द पर आपत्ति जताई। उनका तर्क था कि बाबा शब्द हिंदू धार्मिक संदर्भ से जुड़ा है। इसलिए मुस्लिम दुकानदार इसे इस्तेमाल ना करें। इसी बात को लेकर बहस वहां पर हो गई। तभी वहां पर दीपक कुमार जो हैं पहुंचते हैं जो कि स्थानीय जनसंचालक
हैं और वो दुकानदार का समर्थन कहते हैं और कहते हैं कि नाम को लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यह व्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला है या फिर यह बहस जब आगे बढ़ती है तो जो लोग विरोध कर रहे थे बजरंग दल के लोग वो नाम पूछते हैं दीपक से तो दीपक कहते हैं कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है। जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो गया। फिर उसके बाद 27 से 30 जनवरी के बीच जब ये वीडियो वायरल हो गया तो स्थानीय स्तर पर जो मामला चल रहा था वो पूरा नेशनल और स्टेट लेवल पर पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया। बजरंग दल के लोग और तमाम कार्यकर्ता वहां पर आए। दीपक का विरोध करने लगे। इसके बाद बताया कि यह सांप्रदायिक सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। और इस तरीके से वहां पर मामला चलता रहा। पुलिस का दखल हुआ। दीपक की ओर से कंप्लेंट दर्ज कराई गई। बजरंग दल के लोगों की ओर से भी कंप्लेंट दर्ज कराई गई। खैर 31 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में दखल दिया। दीपक के जिम के बाहर कुछ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। तनावपूर्ण स्थिति बनी। उत्तराखंड पुलिस ने इलाके में जो है अतिरिक्त बल वहां पर तैनात किया गया था और इस बीच दीपक को धमकियां भी मिली थी। बाद में मामले में एफआईआर
दर्ज करके जांच शुरू की गई। पूरे मामले की जांच भी की गई। फिलहाल वहां पर मामला शांत है। ऐसा दीपक का भी दावा है और जो कि वहां से मीडिया रिपोर्ट आ रही है उसमें भी बताया गया। हालांकि जब फरवरी के दूसरे सप्ताह में ये रिपोर्ट आई कि ये जब से मोहम्मद दीपक का मामला वहां पर उठा उसके बाद जो दीपक का जिम था वहां पर लोगों का आना कम हो गया। उनके जिम की मेंबरशिप जो है वो काफी घट गई और जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उसके बाद दीपक के भी कुछ बयान आए थे। तो कुल मिलाकर ये
जो पूरा मामला है उसके बाद अब राहुल गांधी ने कहा है कि वो उनके जिम की मेंबरशिप लेंगे। इस तरीके के तमाम बातचीत इस राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान दीप पक्की हुई है। मामले में जो भी अपडेट आएगा हम आप तक लेकर आते रहेंगे। आपकी इस पर जो भी राय है आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मेरा नाम विकास वर्मा है। देखते रहिए द लन टॉप। शुक्रिया।