एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर बिल गेट्स ने माफ़ी मांगी, क्या कबूल किया?

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद Microsoft के को-फाउंडर और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने माफ़ी मांगी है। कहा है कि मुझसे बड़ी गलती हो गई है। हाल ही में अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को जारी किया गया था। एस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के आरोप लगे थे। साल 2019 में जेल के अंदर एपस्टीन ने अपनी जान दे दी। जिसके बाद उससे जुड़े कई क्लासिफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। इन्हीं दस्तावेजों में डोनल्ड ट्रंप, एलन मस्क, एंड्र्यू माउंट बेटन विंडसर जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। उन्हीं डॉक्यूमेंट्स में बिल गेट्स का

भी नाम था। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। दावा किया गया कि बिल गेट्स के एपस्टीन के साथ गहरे संबंध थे। दावा यह भी था कि एब्सस्टीन ने बिल गेट्स के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की। इन्हीं आरोपों पर अब बिल गेट्स ने माफी मांगी है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स ने अपने चैरिटी फाउंडेशन के कर्मचारियों के साथ एक टाउन हॉल बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वीकार किया कि एस्टीन के संपर्क में वह साल 2011 में आए थे। जबकि उन्हें पता था कि एस्टीन पर

नाबालिगों के साथ यौन शोषण के आरोप हैं। बिल गेट्स ने यह भी माना कि उनकी एक्स वाइफ मेलिंडा गेट्स ने साल 2013 में उन्हें एस्टीन से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन उस वक्त उन्होंने मेलिंडा की बात को अनसुना कर दिया। बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर थे। एक महिला ब्रिज प्लेयर थी और दूसरी न्यूक्लियर फिजिसिस्ट थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह महिलाएं एपस्टीन के शिकार नहीं थी। लेकिन एबस्टीन को इन संबंधों के बारे में पता चल गया था। बिल गेट्स ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी अवैध नहीं

किया है। लेकिन उनके इन फैसलों ने गेट्स फाउंडेशन की छवि को नुकसान पहुंचाया है। वायरल तस्वीरों पर बिल गेट्स ने कहा कि जिन फोटो में वह कुछ महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं, वह एप्सन के कहने पर उसकी सहायिकाओं के साथ बैठक के बाद ली गई थी। बिल गेट्स ने साफ किया कि मैंने कभी उसकी पीड़िताओं या उसके आसपास की महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया है। साथ ही एस्टीन के साथ समय बिताना और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों को उससे मिलवाना मेरी बहुत बड़ी गलती थी। गेट्स ने कहा कि मेरी गलती की वजह से जो लोग इस विवाद में घसीटे गए हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। गेट्स ने आखिर में कहा कि उन्होंने एब्सस्टीन की बैकग्राउंड की ठीक जांच नहीं की। जबकि उन्हें उसकी यात्रा पर लगे 18 महीने के प्रतिबंध की जानकारी थी। मेरी एक्स वाइफ मेलिंडा को श्रेय देना चाहिए कि

वह एप्सीन के मामले में हमेशा संदेह करती थी। रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स ने बताया कि वह 2014 तक एस्टीन से मिलते रहे। उन्होंने एस्टीन के निजी जेट की यात्रा की और जर्मनी, फ्रांस, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में उसे उसके साथ समय बिताया। हालांकि बिल गेट्स ने यह भी कहा है कि मैं कभी एस्टीन के घर या आइलैंड पर रात भर नहीं ठहरा हूं। गेट्स ने यह भी कहा कि एस्टीन के साथ बैठकों में बाकी प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी में उन्हें यह स्थिति सामान्य लगी। उन्होंने यह भी माना कि एस्टीन से उनका जुड़ाव अपराधी की छवि सुधारने में मददगार साबित हुआ। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह साल में दो बार टाउन हॉल करते हैं। इस बार के टाउन हॉल में उन्होंने खुलकर सवालों के जवाब दिए और अपने कार्यों की

जिम्मेदारी भी ली। अब गेट्स की ये माफी कितनी असरदार होगी यह वक्त बताएगा लेकिन इतना तय है कि एब्सस्टीन की फाइल अभी भी दुनिया के कई ताकतवर लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। फिलहाल इस खबर में इतना ही खबर लिखिए मेरे साथी रक्षा ने। मेरा नाम हिमांशु है। देखते रहिए द लंडन टॉम। नमस्ते।