बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता एक समय पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थी। लेकिन आज के समय में वो लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं। वो बॉलीवुड के किसी भी इवेंट में नजर नहीं आती हैं। लेकिन वो अपनी बेटी सारा अली खान संग कई बार स्पॉट हो जाती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अमृता सिंह करोड़ों की मालकिन है। आइए आपको उनकी कुल नेटवर्थ बताते हैं और बताते हैं कि वह हर महीना कितना कमाती हैं। अमृता के पास काफी सारी प्रॉपर्टी है।
9 फरवरी 1958 को जन्मी अमृता सिंह ने अपनी पहली फिल्म से ही तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में फिल्म बेताब से कदम रखा और छा गई। इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आई थी। ये इन दोनों कलाकारों की डेब्यू फिल्म थी लेकिन फैंस ने इंडस्ट्री के नए चेहरों को भर-भर कर प्यार दिया। इस एक फिल्म ने अमृता को इंडस्ट्री में खड़ा कर दिया।
सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी और बाद में उन्होंने 1985 में मर्द और साहिब जैसी फिल्में की। उन्होंने चमेली की शादी, नाम और आईना जैसी कई हिट फिल्में की। अमृता ने अपनी तमाम फिल्मों में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। आज के समय में अमृता सिंह फिल्मों से दूर हैं। लेकिन फिर भी वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं।
अमृता सिंह करोड़ों की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता के पास $15 मिलियन की कुल संपत्ति है। वह टीवी एड्स और ब्रांड से हर महीने $20 लाख की कमाई कर रही हैं। एक्ट्रेस का घर भी करोड़ों का है। उनका मुंबई वाला बंगला 3 करोड़ का है और ₹ करोड़ का एक फार्म हाउस है। उनके पास एक BMW कार है।