कंधे और हाथ में बैग लेकर यह शख्स अपार्टमेंट में घुसा। उसके बैग में दो चाकू, एक ड्रिलिंग मशीन और 5 लीटर पेट्रोल का कैन था। कमरे के भीतर घुसते ही इसने अंदर से कुंडी लगा ली और इसके बाद इसने एक महिला जो कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इसने महिला के सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसके सिर पर गमले से भी चोट की गई जिससे महिला की मौत हो गई। यह घटना हैदराबाद के भाग्यनगर इलाके में हुई और यह महिला कोई और नहीं बल्कि सीसीटीवी में
दिख रहे इस शख्स की एक्स वाइफ सुनीता थी। सुनीता और महेश की शादी साल 2022 में हुई थी। महेश कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और साल 204 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। रिश्ता सही ना चलने पर यह तरीका सबसे कम नुकसान वाला विकल्प माना जाता है। तलाक के बाद सुनीता ने नई शुरुआत की और साल 2025 में उसने दूसरी शादी करी। सुनीता अपनी जिंदगी के नए सफर में खुश थी। लेकिन महेश अपने मन में रिवेंज ओरिएंटेड अग्रेशन पाल रहा था। यानी प्रतिशोध पूर्ण आकारात्मकता। यह एक साइकोलॉजिकल कांसेप्ट है। सुनीता की हत्या का आरोपी महेश अपने मन में किस बात की रंजिश पाले हुए था? इसका जवाब पुलिस ने दिया है। इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि महेश सुनीता की दूसरी शादी से
नाख था। इसके अलावा सुनीता ने महेश के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। पिछले साल मार्च में महेश अपनी मां के देहांत के बाद भारत वापस लौटा। लेकिन हिंसा के मामले में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था। जिसकी वजह से उसे अपना पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा और वो दोबारा कनाडा वापस नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक महेश को यह भी लगने लगा था कि सुनीता की वजह से उसका करियर खराब हो गया है। अपनी मां की मौत के लिए भी वह उसे ही जिम्मेदार मानता था। अब महेश ने सुनीता से बदला लेने की ठान ली। उसने सुनीता के घर का एड्रेस निकाला और हैदराबाद के एक हॉस्टल में रहकर सुनीता के घर की रेकी करने लगा और 18 फरवरी के दिन वो पूरी तैयारी के साथ सुनीता के अपार्टमेंट में जा घुसा और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त सुनीता की सास भी घर में मौजूद थी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस टीम भी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने कमरे में
पेट्रोल छिलक दिया और खुद को वाशरूम में बंद कर दिया और हाथ में लाइटर लेकर खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और खून से लथपथ पड़े सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता के मौजूदा पति ने बताया है कि वह 3 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस बात की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अब इस मामले में जो भी अपडेट आएंगे हम आप तक पहुंचाते रहेंगे