फिल्म सेट पर ‘बेहोश’ मशहूर एक्ट्रेस! खून की उल्टियां..दिल में छेद! बॉयफ्रेंड ने किया शादी से इनकार!

फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश हुई मशहूर एक्ट्रेस। ब्रश करती तो मुंह से आता खून। बॉयफ्रेंड ने किया शादी से इंकार। ता उम्र मां बनने को तरसी हसीना। सेट पर हुई खून की उल्टियां तो घबरा गए लोग। एक्टिंग के लिए दांव पर लगाई ज़िंदगी। दिल के छेद ने ले ली जिंदगी। बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्हें पैसा, शहरत, प्यार सब कुछ मिला लेकिन जिंदगी ही कम पड़ गई। इतनी बीमार हो गई कि 36 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। शूटिंग के दौरान बेहोश हो जाया करती थी। सुबह ब्रश करती थी तो मुंह से खून आया करता था। अपने आखिरी दिन उन्होंने बहुत दर्द में गुजारे थे। यहां हम बात

कर रहे हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रही खूबसूरत मधुबाला की। यह कहना गलत नहीं होगा कि मधुबाला का नाम आते ही आंखों के सामने मुस्कुराता और खूबसूरती से भरा चेहरा उभर कर आता है। लेकिन इस चेहरे के पीछे गहरा दर्द छिपा था। मधुबाला असल जिंदगी में गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही थी। यह बीमारी सेहत के साथ-साथ उनके करियर, पर्सनल लाइफ और भविष्य की उम्मीदों पर भारी पड़ गई थी। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला को बचपन से ही दिल की बीमारी थी। जिसे मेडिकल भाषा में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है। उस दौर में

इस बीमारी का ना तो कोई इलाज था और ना ही भारत में इसके इलाज की सुविधाएं [संगीत] मौजूद थी। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी वो ज्यादा मेहनत और तनाव ना लें। अपनी इसी बीमारी के चलते वो कभी मां भी नहीं बन सकती थी। डॉक्टर्स ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि शूटिंग उनके लिए खतरनाक साबित हो [संगीत] सकती है। लेकिन काम के प्रति जुनून के चलते वह कभी रुकी नहीं और बीमारी को छुपाकर काम करती रही। धीरे-धीरे शूटिंग के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चक्कर आए और खून की उल्टियां भी हुई। कहते हैं जब वह सुबह ब्रश किया करती थी तो उनके मुंह से खून आ जाया करता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी यही बीमारी सबसे बड़ा कारण थी। उनकी शादी लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार से नहीं हो पाई। दिलीप कुमार और एक्ट्रेस मधुबाला की पहली मुलाकात साल 1951 में फिल्म तराना के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मधुबाला के पिता रिश्ते के खिलाफ थे। जिसके चलते शादी नहीं हो पाई। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस मुमताज ने दिलीप कुमार और मधुबाला के ब्रेकअप की असली वजह बताई। मुमताज ने बताया कि मधुबाला ने दिलीप कुमार से रिश्ता नहीं तोड़ा था। दिलीप कुमार उनसे इसलिए अलग हो गए थे क्योंकि वह अपनी बीमारी के चलते मां नहीं बन सकती थी। बता दें जहां दिलीप कुमार ने आगे चलकर सायरा बानू से निकाह कर लिया वहीं मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली। लेकिन शादी के 9 साल बाद जब वह महज 36 साल की थी मधुबाला का निधन हो गया। आज भी मधुबाला अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए और अपने फैंस की यादों में जिंदा हैं।