क्रिकेट के भगवान की बेटी का यह अवतार देखकर फैंस का चेहरा शर्म से झुक गया है। सचिन तेंदुलकर की सालों बनाई इज्जत को एक झटके में उनकी बेटी सारा ने तार-तार कर दिया है। यह हम नहीं वो लोग कह रहे हैं जिनके सामने सारा तेंदुलकर का यह वीडियो आया है जिसमें उन्होंने अपने हाथों में शराब की बोतल थाम रखी है। क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरह उनके दोनों बच्चे भी मीडिया लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। जहां उनके बेटे अर्जुन उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेट वर्ल्ड में अपना करियर बनाने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सारा तेंदुलकर मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया का हिस्सा बन चुकी हैं। यंग इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनके अफेयर की चर्चा भी समय-समय पर होती रहती है। सचिन की छवि लोगों के बीच
बहुत अच्छी है। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। लेकिन अब लोगों का कहना है कि मास्टर ब्लास्टर की इस इज्जत को उनकी बेटी ने तार-तार कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है। यूं तो सारा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार खबरों में आने की वजह अलग है। हाल ही में सारा अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर थी। वो गोवा की सड़कों पर दोस्तों के साथ जा रही थी कि तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। इस दौरान सारा के हाथ में लोगों ने शराब की बोतल देखी। सारा दोस्तों के साथ इसे एंजॉय करते हुए वॉक करती हुई जा रही थी। सचिन तेंदुलकर खुद देश भर में नशे के खिलाफ कैंपेन करते हैं। वह युवाओं को बुरी लत बताते हुए नशे से दूर रहने की हिदायत देते हैं। लेकिन अब सारा को नशा करता देख लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट पड़ा है। एक शख्स ने एक्स पर लिखा सचिन तेंदुलकर ने कभी
भी तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला और अल्कोहल जैसी चीजों को प्रमोट नहीं किया। लेकिन अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को नशे से दूर नहीं रख पाए। एक यूजर ने सचिन की तरफदारी करते हुए लिखा संगत का असर होगा क्योंकि मां-बाप कभी ऐसी सलाह नहीं देंगे। एक और शख्स ने लिखा यह आम बात है यार। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी बीियर पीते हैं तो वह भी बियर का मजा ले रही है। सारा ने हमेशा अपने पिता की छाया से निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाने पर जोर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने खुलासा किया था कि उन्होंने कभी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हु
ए क्रिकेट को करियर के रूप में अपनाने के बारे में नहीं सोचा। बीते दिनों सारा ने मुंबई में अपनी फिटनेस एकेडमी खोली है जिसकी देश भर में खूब चर्चा हो रही है। सारा एक तरफ लोगों को फिट रहने के लिए कह रही हैं और दूसरी तरफ शराब पी रही हैं। शायद यही बात लोगों को हर्ट कर रही है। वेल, आपका क्या कहना है इस पर? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए बॉलीवुड पर चर्चा को सब्सक्राइब कीजिए।