गोविंदा के अफेयर पर भतीजे #विनयआनंद ने कहा- उनका नाम #करिश्माकपूर से भी जुड़ा था,

गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता आूजा के बीच अनबन काफी लंबे समय से सुर्खियों में है। सुनीता का आरोप है कि उनके पति का कोमल नाम के किसी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। वह उनका फायदा उठा रही है। वहीं गोविंदा का कहना है कि कोमल की महानता है कि वह चुप हैं। अब गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की गसिप पर उनके भांजे विनय आनंद भी बोले हैं। विनय का कहना है कि उनके मामा का नाम पहले भी साथ काम करने वाली एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहा है। हिंदी रस के साथ बातचीत में विनय बोले मैंने एक बार मामा से पूछा था कि क्या उनका किसी के साथ अफेयर है? इस पर वह बोले थे नहीं ऐसा कुछ नहीं है। जब उन्होंने मना किया तो मैंने उस बात प

र यकीन कर ली। लेकिन जब मैंने मामी के इंटरव्यू देखे तो अजीब लगा क्योंकि हमने देखा है कि उन्होंने गोविंदा का सम्मान किया है। विनय ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। गोविंदा पर पहले भी चीटिंग के आरोप लगते रहे हैं और उनका नाम नीलम, रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर से जोड़ा गया। विनय बोले शुरुआत में जब उन्होंने नीलम कोठारी के साथ काम किया तो उनके साथ नाम जुड़ा। जब वह रानी मुखर्जी के साथ ज्यादा काम कर रहे थे तो लोगों को शक हुआ कि उन दोनों का अफेयर है। जब वह करिश्मा कपूर के साथ काम कर रहे थे तो पब्लिक को लगा कि उन दोनों के बीच कुछ है। विनय मजाक में बोले अब देखते हैं। मैं तो यह सोच रहा था कि मेरा मामा इतनी उम्र

में भी इतना जवान कैसे ऐसे कैसे हो सकता है? लेकिन मैंने उनसे सीरियसली पूछा ऐसा कुछ भी नहीं है। वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। विनय आगे बोले उनकी जो फीलिंग्स है मामी समझेगी और मामी की फीलिंग्स को उन्हें भी समझना पड़ेगा। सुनीता अपने YouTube चैनल पर ब्लॉगिंग करती हैं। अपने नए ब्लॉग में उन्होंने कहा था बहुत से लोग मेरी मासूमियत का फायदा उठाते हैं। मैंने बहुत सहा पर अब नहीं सहूंगी। मैंने अपनी पहचान बनाई है। हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता रातोंरात नहीं टूट जाता। सुनीता

ने यह भी कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और उनके हिसाब से चल तो वह माफ कर सकती हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

You May Have Missed