गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा से लिए अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह जो भी महसूस करती हैं, खुलकर बोलती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी, ट्रोलिंग और गोविंदा से जुड़े पुराने विवादों पर साफ-साफ बात की। जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा के जवान दिनों में उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था, तब क्या उन्हें डर नहीं लगा? इस पर सुनीता ने कहा कि अगर किसी हीरो का अफेयर हो जाए तो इसमें इतनी बड़ी बात क्या है? मैं खुद को कोई सती सावित्री नहीं मानती। जब मैं जवान थी तब मैंने भी पार्टी की। दोस्तों के साथ समय बिताया और जिंदगी का मजा
लिया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हर चीज की एक उम्र होती है। 50 की उम्र के बाद जब मैंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीनी चाही तो लोगों ने मुझे गलत समझना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मुझे लेकर गलत बातें फैलाई। [संगीत] अगर मैं कभी शराब पीती भी हूं तो वह किसी के कहने पर नहीं करती। हालांकि लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने पिछले 4 महीनों से शराब नहीं पी है। सुनीता ने यह भी कहा कि जब तक मेरी सास जिंदा थी गोविंदा अपनी मां से बहुत डरते थे और उनकी इजाजत के बिना कुछ नहीं करते थे। लेकिन सास के निधन के बाद मुझे लगता है कि गोविंदा पर अब पहले जैसा डर या नियंत्रण नहीं रहा। सुनीता ने अपने 40 साल पुराने रिश्ते पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि इतना लंबा रिश्ता एक दिन में
खत्म नहीं होता। वो भावुक है लेकिन अब पहले से ज्यादा मजबूत भी बन चुकी हैं। सुनीता की बातों से साफ है कि वह अपने रिश्ते को बचाना चाहती है लेकिन साथ ही अपनी इज्जत और आत्मसम्मान को भी सबसे ऊपर रखती हैं। फिलहाल आपका सुनीता आूजा के इस बयान पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें। [संगीत]