हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्या को करीब 4 करोड़ की लैंड रूवर डिफेंडर गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर रिएशंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हाल ही में बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। जिसके बाद लोगों ने उन पर कई सवाल उठाए। इसलिए अपनी इमेज मैनेजमेंट के चलते वह यह सब कर रहे हैं। तो क्या वाकई ऐसा है? चलिए आज हम सब कुछ शांति और समझदारी से देखेंगे। दरअसल हार्दिक पांड्या मौजूदा वक्त में माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान माहिका को भारतीय
टीम के साथ भी देखा गया है। भले ही हार्दिक अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, लेकिन वह एक्स वाइफ नताशा स्टिनकोविक और अपने बेटे अगस्त्या पांड्या का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हार्दिक ने हाल ही में एक 4 करोड़ की लग्जरी एसयूवी गाड़ी एक्स वाइफ नताशा और अपने बेटे अगस्त्या को गिफ्ट की है। दरअसल हार्दिक पांड्या ने नताशा और अगस्त्या पांडे को ब्लैक कलर की लैंड्रवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। यह कार तकरीबन 3 से 4 करोड़ की है। इस कार को शोरूम से लेने के लिए अगस्त्या के साथ हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी पहुंची थी। नताशा और अगस्त्या के शोरूम से कार लेते हुए कुछ फोटो भी सामने आए हैं। कार गिफ्ट हार्दिक पांड्या ने की है। इस बात की कंफर्मेशन कार बनाने वाली कंपनी ने खुद की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कार हार्दिक पांड्या ने खरीदी है। साथ ही उसमें यह भी लिखा गया है कि कार अगस्त्या पांड्या और नताशा
स्टेनकोविक को प्रेजेंट की गई है। भले ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्या की जिस तरह से कोपरेंटिंग कर रहे हैं, यह हर किसी के लिए एक सीख है। दरअसल हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी। उनका बेटा अगस्त्या भी है। लेकिन 2024 में दोनों ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उन्होंने म्यूचुअल डिसीजन से अलग होने का फैसला किया है। उनके बयान के मुताबिक दोनों के बीच पर्सनल डिफरेंसेस थे। दोनों ने मैच्योर डिसीजन लेकर अलग होने का फैसला किया लेकिन कोपरेंटिंग जारी रखी। ध्यान देने वाली बात है कि किसी भी ऑफिशियल स्टेटमेंट में बैट्रियल अफेयर या किसी बड़े विवाद का जिक्र नहीं है। मतलब डिवोर्स का कारण पब्लिकली सिर्फ म्यूचुअल डिफरेंसेस बताया गया। बाकी बातें सोशल मीडिया स्पेकुलेशंस हैं जिनकी
कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। अब बात करते हैं हालिया गिफ्ट की। हार्दिक ने अलेजिडली नताशा और बेटे के लिए लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की। कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में वह अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए थे। इसलिए इमेज बैलेंस करने के लिए यह जेस्चर किया गया। लेकिन सवाल है क्या हर अच्छा काम पीआर होता है। अगर एक पिता अपने बच्चे की जिंदगी सिक्योर कर रहा है तो क्या उसे सिर्फ मार्केटिंग कहा जा सकता है? चलिए पहले सोशल मीडिया के रिएक्शंस पर नजर डालते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या के इस कदम की सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा हार्दिक पांड्या फॉर यू ऑल। हमेशा
जीतते हैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। अपनी वाइफ को मेंटेनेंस दे रहे हैं और अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को इक्वली बैलेंस कर रहे हैं। हर मैच में अपना बेस्ट दे रहे हैं और फेमिनिस्ट उनसे जल रहे हैं। लड़कों को हार्दिक पांड्या जैसा होना चाहिए। मैजिल ने लिखा हार्दिक दोनों को संभाल रहे हैं। घरवाली और बाहर वाली को भी। मग ने लिखा व्हाट अ छपरी पीआर अ गाय हु वयर्स 5 करोड़ वॉच क्या वो पीआर पर नहीं खर्च कर सकता नो वेज़ वग यूजर लिखते हैं पैसा पिता का प्यार नहीं खरीद सकता वो भी तब जब आप किसी और के साथ रोमांस कर रहे हो वो भी सोशल मीडिया के ऊपर यानी लोगों का साफ कहना है कि माहिका के साथ उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं क्योंकि यह सब बहुत जल्दी हुआ इसलिए इमेज क्लीन करने के लिए हार्दिक पांड्या ने ये कदम उठाया मेगा ने लिखा
क्या हो गया समाज को ट्रू जेंटलमैन एस टेकिंग केयर ऑफ हिज एक्स वाइफ। सीरियसली यह दोनों अलग हो चुके हैं। अब मूव ऑन करने का टाइम है। मगर गर्जन ने लिखा डिफेंडर देने से जेंटलमैन हो गया। दरअसल अब इसे समझते हैं सेलिब्रिटी लाइफ और पब्लिक जजमेंट से। सेलिब्रिटीज की जिंदगी पब्लिक स्क्रूटनी में होती है। अगर वह फैमिली के साथ दिखे तो कहा जाता है ड्रामा। अगर ना दिखे तो कहा जाता है इरिस्पांसिबल। मतलब जजमेंट हर हाल में तय है। लेकिन डिवोर्स के बाद भी मैच्योर कोपरेंटिंग मेंटेन करना आसान नहीं होता। अगर हार्दिक और नताशा रिस्पेक्टफुली पैरेंटिंग कर रहे हैं तो यह एक पॉजिटिव साइन भी हो सकता है। सच शायद बीच में है। हो सकता है यह जेन्युइनली जिम्मेदारी हो। इमेज फैक्टर भी माइंड में रहा हो सकता है लेकिन बिना प्रूफ नियत तय करना सही नहीं। सबसे जरूरी चीज क्या है? बच्चे की स्टेबिलिटी। हेल्दी कोपरेंटिंग। अगर वह मेंटेन हो रही है तो शायद यह सबसे बड़ी बात है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेन कोविक का डिवोर्स म्यूचुअल डिसीजन था। कम से कम ऑफिशियल स्टेटमेंट यही कहता
है। अब गिफ्ट पीआर है या नहीं यह अंदाजा लगाना आसान है। साबित करना मुश्किल लेकिन अगर इससे एक बच्चे का फ्यूचर सिक्योर हो रहा है तो उसे सिर्फ कंट्रोवर्सी बनाकर देखना भी ठीक नहीं। सेलिब्रिटीज की जिंदगी हेडलाइंस हो सकती है लेकिन उनके रिश्ते और बच्चे रियल होते हैं। ओपिनियन बनाइए लेकिन फैक्ट्स के आधार पर आप क्या सोचते हैं? जेन्युइन रिस्पांसिबिलिटी या स्मार्ट पीआर मूव कमेंट में जरूर बताएं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।