संगीत] जेल में बंद इमरान खान के खिलाफ मुनीर की अंधाधुंध साजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मुनीर ने पहले अडियाला जेल में बंद इमरान को करीब-करीब अंधा किया और अब खबर है कि परिवार और वकील को बताए बिना इमरान को आधी रात जेल से निकाल दिया गया है। पाकिस्तान में सत्ता से हटने के बाद नेताओं की जिंदगी आसान नहीं रही है। पूर्व पीएम इमरान खान 3 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद हैं और उनके परिवार या समर्थकों को मिलने तक की परमिशन नहीं है। यही नहीं उनके निजी डॉक्टर और
वकीलों तक को मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को पाकिस्तान में उस वक्त हलचल मच गई जब उनके समर्थकों को तड़के ही पता चला कि इमरान खान को रात 2:00 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें पाकिस्तान इंस्टट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया। जहां उनकी आंख की समस्या का इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें तीन इंजेक्शन लगने हैं। यह दूसरा इंजेक्शन था। जानकारी मिल रही है कि उनकी दाई आंख की रोशनी 15% ही बची है। अब तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को लगाया जाएगा। उन्हें रात 2:00 बजे अस्पताल ले जाने के वीडियो
वायरल हो रहे हैं। इसी को लेकर पाकिस्तान तहरीक इंसाफ के नेता बैरिस्टर गहर खान ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा मुझे रात को 2:00 बजे यह पता चलता है कि इमरान खान को लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह चोरी छिपे आखिर कौन सा इलाज हो रहा है। वहीं इस मामले में इमरान खान की बहन अलीमा ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा हम सरकार के इलाज या उनकी टेस्ट रिपोर्ट्स पर भरोसा नहीं करते। सोशल मीडिया साइट एक्स पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा खबरों से हमें पता चला कि
इमरान खान को आधी रात [संगीत] को फिर से पिम्स ले जाया गया। शायद आंख में दूसरा इंजेक्शन लगाने के लिए। जब कानून के मुताबिक किसी कैदी पर कोई भी मेडिकल प्रोसीजर करने से पहले परिवार को बताना जरूरी है तो परिवार को क्यों नहीं बताया गया? हमें सरकारी मेडिकल सुविधाओं से [संगीत] मिलने वाली डायग्नोसिस या टेस्ट रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। पिम्स से पहले ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि डॉक्टरों [संगीत] को इमरान खान के बारे में कोई भी जानकारी लीक होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी जा रही है। वे क्या छिपा रहे हैं? हमारा परिवार उनकी रिपोर्ट को मना करता है। भले
ही वे यह डॉक्टर्ड रिपोर्ट जनता [संगीत] को जारी करें। हम अपनी मांग पर अड़े हैं कि इमरान खान की शिफा इंटरनेशनल इस्लामाबाद में स्पेशलिस्ट्स द्वारा इमरान खान के पर्सनल डॉक्टरों की देखरेख में और उनके परिवार की मौजूदगी में जांच और इलाज [संगीत] किया जाए। पिम्स सरकारी अस्पताल इमरान खान की आंख में जो कथित बीमारी हुई है, उसके लिए किसी का भी इलाज करने के लिए तैयार नहीं है। यह सरकार जो कर रही है, वह क्रिमिनल है और वे इमरान खान [संगीत] के खिलाफ किए गए हर वायलेशन और क्राइम के लिए जिम्मेदार होंगे। इमरान खान का राजनीतिक भविष्य भले ही
कोर्ट के फैसलों पर टिका हो लेकिन उनकी सेहत अब एक मानवीय संकट बनती जा रही है। अगर 24 मार्च को होने वाले अगले इंजेक्शन के दौरान पारदर्शिता नहीं रखी गई तो पाकिस्तान में फिर से हिंसा की आग भड़क जाएगी। जनरल मुनीर की यह साजिश या इलाज जो भी है इसके नतीजे पाकिस्तान की जम्हूरियत के लिए भारी पड़ सकते हैं। फिलहाल इस रिपोर्ट में इतना ही। देखते रहिए वन इंडिया। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। [संगीत] डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ।