भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी! | ब्रेकिंग न्यूज़ | पीएम मोदी इज़राइल विज़िट | नेतन्याहू

और बड़ी खबर है प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे के दौरान भारत को अत्याधुनिक आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली की तकनीक मिल सकती है। यह तकनीक हस्तातंत्र मेक इन इंडिया पहल के तहत की जाएगी। इजरायली पक्ष के मुताबिक समझौता होने पर भारत में इस रक्षा प्रणाली का निर्माण संभव हो सकेगा। पीएम मोदी के इजराइल दौरे को लेकर बड़ी खबर। गुरुग्राम में अत्याधुनिक एंड टू एंड फुली ऑटोनॉमस कॉमर्स डिलीवरी सिस्टम लांच किया गया। यह एआई बेस्ड है जिसे भारत के एआई समेट में भी शोकेस किया गया था। गुरुग्राम के सेक्टर 102 में सोमवार को एक अत्याधुनिक डिलीवरी सिस्टम की शुरुआत की गई। जिसमें रोबोट, ड्रोन और

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से घर-घर सामान पहुंचाया जाएगा। यह व्यवस्था चार चरणों में काम करेगी। स्काई पोर्ट, स्काई शिप, अराइव पॉइंट और ऑंटोनॉमी के ऑंटोबार्ट्स। पहले स्काई पोर्ट से ड्रोन उड़ान भरेगा। फिर अराइव पॉइंट तक पहुंचेगा। वहां से ऑनटोबार्ट्स रोबोट अंतिम चरण में उपभोक्ता के दरवाजे तक सामान पहुंचा देगा। झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस चतचरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। डीजीसीए ने हादसे की

जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में सयार के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर राजनीतिक मंशा से काम करने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा सेवा तीज में होगी। सेवा तीज में यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन। सीएम योगी निवेश को लेकर आज भी कई

अहम बैठकें करेंगे। पहले दिन सीएम योगी ने करीब 1987 करोड़ के निवेश पर सहमति बनाई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसान महा चौपाल होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे। दिल्ली के सीलमपुर में एक इमारत के अंदर भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग की वजह से दीवार का एक हिस्सा गिर गया। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने गई। नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने बुलडोजर एक्शन का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को संभालने में पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में बिहार डेवलपमेंट समिट का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत करीब 500 अतिथियों ने हिस्सा लिया। आरपीएस अधिकारी विकास वैभव की

अगुवाई में करीब 5000 लोगों ने बिहार के विकास का संकल्प लिया। दिल्ली पुलिस ने मिशन रिकनेक्ट अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 10850 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए हैं। पुलिस ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली साइकोट्रोपिक गोलियां बरामद की गई है।