ईरान में 165 छात्राओं का एक साथ अंतिम संस्कार | मिनाब स्कूल 165 छात्राओं का अंतिम संस्कार वीडियो

ईरान, अमेरिका, इजराइल जंग का आज एक सबसे डरावना मंजर सामने आया है। जब आज ईरान में एक साथ 165 बच्चियों का जनाजा निकाला गया। इस डरावने मंजर का जो वीडियो सामने आया है वो सच में आपको रुला देगा। 165 बच्चियों के जनाजे के लिए जब एक साथ क़तर में इन बच्चियों के ताबूत रखे गए तो पूरा शहर मातम में डूब गया। जनाजे की नमाज के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। मिनाब शहर में

सामूहिक जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद इन बच्चियों के लिए नमाज जनाजा पढ़ी गई और शवों को दफनाया गया। आप भी देखें यह दर्दनाक वीडियो। आपको बता दें कि इन 165 बच्चियों के लिए एक साथ खुले मैदान में एक के बाद एक सैकड़ों नई कब्रें खोदी गई थी। हर कब्र के ऊपर सफेद चुन्नी से निशान बनाए गए थे और साथ में खड़ी जीएससीबी लगातार गड्ढे खोद रही थी। यह तस्वीर भी कल से काफी वायरल हो रही थी। यहीं पर ही इन सभी 165 बच्चियों को एक साथ दफनाया गया है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका इजराइल ने ईरान

के मिनाब के एक स्कूल पर हमला किया था। जिसमें इन 165 स्कूली बच्चियों की मौत हो गई थी। दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर से आई इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है और युद्ध के असली परिणाम को दुनिया को दिखाया है। फिलहाल आपका इस वीडियो के बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

You May Have Missed