ईरान की माफी का ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- ‘लूजर ऑफ द मिडिल ईस्ट’, आगे का प्लान भी बताया
दुनिया भर के देशों के बीच जंग रोकने का क्रेडिट लपकने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान इजराइल युद्ध का फैसला भी सुना दिया है। ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि ईरान इस जंग को हार गया है और हजारों साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान मिडिल ईस्ट के देशों से ही हारा है। असल में ईरान इजराइल और अमेरिकी हमलों के जवाब में इधर-उधर बमबारी कर रहा था। उसने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत कई जमीनों पर ताबड़तोड़ हमले
किए। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजकिया ने इस पर पड़ोसी देशों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह अब मिडिल ईस्ट के अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करेंगे। तजशकिया ने अपनी सेना को निर्देश दिया था कि पड़ोसी देशों पर तब तक हमला ना करें या मिसाइलें ना दागे जब तक कि वहां से हमला ना हो। इसको ट्रंप ने ईरान का सरेंडर बता डाला है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा ईरान अभी बुरी तरह पिट रहा है। इसलिए उसने अपने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और सरेंडर कर दिया है। उनसे वादा किया है कि अब वह उन पर गोली नहीं चलाएगा। ईरान ने यह वादा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि
अमेरिका और इजराइल लगातार उस पर हमले कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करके राज करना चाहता था। लेकिन यह पहली बार है जब ईरान हजारों साल में अपने आसपास के मिडिल ईस्ट देशों से हारा है। उन देशों ने बोला है थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप। मैंने कहा आपका स्वागत है। ट्रंप के मुताबिक ईरान अब मिडिल ईस्ट का बुली नहीं है बल्कि वो अब मिडिल ईस्ट का लूजर है और वह तब तक यही रहेगा जब तक वो सरेंडर नहीं कर देता या पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता जिसकी संभावना ज्यादा है। इसके पहले भी ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन याू ईरान को कमजोर करार दे चुके हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया था कि ईरान के बैलस्टिक मिसाइल से हमले 90% तक कम हो चुके हैं। ड्रोन हमले भी 83% तक नीचे आ चुके हैं। इजराइल ने भी दावा किया था कि उसने
ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को 80% तक खत्म कर दिया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान में नया नेतृत्व सामने आता है तो वाशिंगटन और उसके साथ ही इस नेतृत्व के साथ मिलकर देश की इकॉनमी को दोबारा तैयार करेंगे। फिजिशिया ने ट्रंप की उम्मीदों को सिरे से खारिज कर दिया था और यहां तक कह डाला था कि वह हमारे सरेंडर के सपने को अपनी
कब्र तक ले जाएंगे। ईरान के हमलों में दुबई का एयरपोर्ट भी चपेट में आ गया था। यहां ड्रोन से हुए हमले का वीडियो सामने आया था। इसमें धमाके के बाद उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस भी सस्पेंड कर दिए गए थे। फिलहाल जंग रुकी तो नहीं है। इस बारे में और ज्यादा अपडेट्स हम आप तक लाते रहेंगे। मैं हूं शताक्षी अस्थाना। कैमरे के पीछे हैं प्रशांत। आप देखते रहिए दिल एलन टॉप।


