किस हाल में हैं यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सीमेंट भारतीय छात्र, वीडियो जारी कर क्या कहा?

वी जस्ट रिक्वेस्ट फॉर द क्विकर एंड क्लियर इवेकुएशन एस सून एस पॉसिबल। प्लीज डु नॉट वेट फॉर द सिचुएशन टू गेट फर्स्ट। जस्ट हेल्प अस। बस हमारी मदद कीजिए और हमें जल्द से जल्द यहां से निकाल लीजिए। हालात और खराब होने का इंतजार ना करें। इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में तनाव बरकरार है। इसी बीच वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए भारत सरकार से तुरंत उन्हें निकालने की अपील की है। तेहरान में रह रही एक स्टूडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि मैं एक भारतीय छात्र हूं और इस समय तेहरान में हूं। यहां की स्थिति बहुत ही खराब और अनिश्चित लग रही है। हमें सच में नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी

बातें ठीक से कह भी नहीं पा रही क्योंकि यहां लगातार एयर स्ट्राइक हो रही हैं और हालात हमारे लिए और मुश्किल होते जा रहे हैं। हम बस यही अपील करते हैं कि जल्द से जल्द हमें यहां से निकालने की व्यवस्था की जाए। कृपया हालात और खराब होने का इंतजार ना करें। द सिचुएशन हियर फील्स रियली वर्स्ट एंड अनसर्टेन। वी रियली डोंट नो व्हाट्स गोना हैपन नेक्स्ट। वी आर रियली ग्रेटफुल डैट दी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड दी मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स आर इन डिस्कशन फॉर आवर सेफ्टी। बट इन दी टाइम्स लाइक दिस स्पीड मैटर्स अ लॉट। आई ऍम नॉट इवन एबल टु से दिस थिंग्स बिकॉज़ एयर स्ट्राइक आर हप्पेनिंग एंड इट्स गेटिंग रियली वर्स्ट फॉर अस। वी जस्ट रिक्वेस्ट फॉर द क्विकर एंड क्लियर इवैकुएशन एज़ सून एज़ पॉसिबल। प्लीज डु नॉट वेट फॉर द सिचुएशन टु गेट फर्स्ट। जस्ट हेल्प अस। जस्ट गेट अस आउट ऑफ हियर एस सून एस पॉसिबल। वहीं जम्मू कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन जेकेएसए के ईरान यूनिट के कोऑर्डिनेटर फैजान नबी ने कहा कि ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के माता-पिता लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और बेहद परेशान हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें गुजारिश की गई है कि वहां रह रहे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अगर हालात बिगड़ते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। तो उसके बाद जो आज हालात हुई और उस सिलसिले में हमने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी अपनी एसोसिएशन की तरफ से एक चिट्ठी लिख

जिसमें हमने ये कहा कि बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाए और कोशिश ये की जाए कि अगर हालात एस्केलेट होते हैं तो उनको वापस घर लाया जाए। हम इंडियन एंबेसी तहान का भी शुक्रिया अदा करते हैं। चाहे वो जून जुलाई में 12 डे लॉन्ग वॉर के दौरान उन्होंने इवाकुएशन और सेफ्टी और सिक्योरिटी इंश्योर की या चाहे वो वेरी रिसेंटली जो हालात थे ईरान में उस दौरान भी हमारे बच्चों और हमारे इंडियन नेशंस की सेफ्टी और सिक्योरिटी इंश्योर की। तो हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और उनसे उम्मीद करते हैं कि जो अभी इवॉल्विंग सिचुएशन है, अभी प्रिवेलिंग सिचुएशन है ईरान में उसमें भी हमारे बच्चों के लिए जो है सेफ्टी और सिक्योरिटी के पूरे इदामात उठाए जाएंगे। थैंक यू सो मच। जेकेएसए की तरफ से जो चिट्ठी लिखी गई है उसमें कहा गया है कि हम समझते हैं कि 23 फरवरी 2026 को भारतीय नागरिकों को बढ़ते तनाव को देखते हुए ईरान छोड़ने की सलाह दी गई थी। लेकिन काफी संख्या में छात्र अभी भी वहां से निकल नहीं पाए हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं और सबसे अहम पूरे ईरान में होने वाली दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षाएं उलमपाया माने कि कॉम्प्रिहेंसिव बेसिक साइंस एग्जाम और प्री इंटर्नशिप परीक्षा जो 5 मार्च 2026 को होने वाली है। आगे लिखा गया कि अगर इन परीक्षाओं को टालने या स्थगित करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती

तो छात्रों को डर है कि देश छोड़ने से उनकी पढ़ाई और उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से कई छात्र मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि 5 मार्च को होने वाले यह एग्जाम अब कैंसिल हो गए हैं। वहीं एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मोमिन ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि ईरान के कई शहरों पर हमला हुआ है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। कुछ छात्रों ने अपने रेजिडेंसी एक्सटेंशन के लिए पासपोर्ट जमा किए हुए हैं।

उन्हें भी जल्द से जल्द वापस दिलाया जाए। वहीं इस हालात को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय एंबेसी ने एडवाइज़री जारी की है। जिसमें कहा गया कि बदलते हालात को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें। साथ ही गैर जरूरी मूवमेंट से बचें और जितना हो सके घर के अंदर रहें। सभी भारतीय लोकल खबरों पर नजर बनाए रखें। मौजूदा हालात के बारे में जानकारी रखें और एंबेसी की ओर से आने वाली आगे की गाइडेंस का इंतजार करें। तो फिलहाल इस खबर में इतना ही। आपकी इस खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। मेरा नाम आसिफ है। कैमरे के पीछे हमारे साथी राहुल हैं। देखते रहिए द एलन टॉप। शुक्रिया।

You May Have Missed