रजनीकांत और कमल हसन केवल तमिल के ही नहीं बल्कि भारतीय फिल्म सिनेमा के दो बड़े नामों में शुमार हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि वह साथ में एक मूवी करने वाले हैं। अब इस चर्चा को विराम मिलने वाला है। दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी अगली फिल्म के एच एंड आर के की घोषणा कर दी है। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। मगर इस बार वह 47 साल के बाद एक साथ आ रहे हैं। केएच एंड आरके को बीस्ट और जेलर बनाने वाले नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट करेंगे। रेड जॉइंट फिल्म्स इसकी प्रोड्यूसर है। पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज़ कर दिया है। इसमें सुनाई देने वाला रेट्रो म्यूजिक आजा राजा अनिरुद्ध रविचंद्र ने तैयार किया है। टीज़ को काफी कॉमिक स्टाइल में पेश किया गया है। इसमें दोनों सुपरस्टार्स के ईगो क्लैश पर चुटकी ली गई है। नेल्सन उन्हें कहीं जाने के
लिए तैयार करने आए हैं। मगर इस दौरान कमल अपने पसंद की जैकेट केवल इसलिए रिजेक्ट कर देते हैं क्योंकि वैसी ही जैकेट रजनीकांत ने पसंद की है। कुछ ऐसा रजनीकांत भी करते हैं। वो उस तरह की घड़ी पहनने से इंकार कर देते हैं जैसी कमल हसन पहनने वाले हैं। इस तरह का क्लैश कुछ दूसरे सामानों पर भी होता है जो देखने में मजेदार लगता है। खैर इन सब से निपटकर दोनों एक्टर्स बाहर आते हैं और स्लो मोशन में वॉक करते हुए एक रेट्रो Mercedes कार में जाते हैं। उस कार में ही सामने आता है कि इस
प्रोमो का सबसे बड़ा सवाल है फिल्म का हीरो कौन होगा? हालांकि नेल्सन इस सवाल को सुनकर असमंजस में पड़ जाते हैं। मगर फैंस का कहना है कि कमल हासन फिल्म के विलेन और रजनीकांत हीरो हो सकते हैं। मगर इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म का टैगलाइन बस इतना है। सम मैन सेट रूल्स सम मैन रूल। पोस्टर और टीजर रेट्रो स्टाइल में बनाया गया है। गाना भी कुछ वैसा ही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 70 से अब तक के टाइमलाइन को फॉलो कर सकती है। अगस्त 2025 में ओटीटी
प्ले की रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म में दो उम्रदराज गैंगस्टर्स की कहानी दिखाई जाएगी। उनका सालों बाद एक दूसरे से सामना होता है। दोनों अपने खतरनाक और हिंसक अतीत से जूझ रहे थे। मगर एक खास मकसद के लिए वो दोनों दोबारा क्राइम की दुनिया में कदम रखते हैं। मगर अभी कुछ ठोस बता पाना जल्दबाजी होगी। फिल्म की शूटिंग में अभी काफी समय बाकी है। रजनीकांत फिलहाल जेलर 2 में व्यस्त हैं। फिर वह कमल हासन के प्रोडक्शन तले थलाइवर 173 पर काम शुरू करेंगे। ऐसे में के एच एंड आर के को आने में अभी काफी समय है। आपको बता दें कि फिल्म के टाइटल में
कमल हासन का नाम पहले रखने की सलाह रजनीकांत ने ही दी थी। उनके अनुसार कमल हासन फिल्म इंडस्ट्री में उनसे पहले आए थे। इसीलिए फिल्म में उनका नाम भी पहले ही होना चाहिए। फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए है क्योंकि रजनीकांत और कमल हासन 47 सालों के बाद दोबारा साथ दिखाई देंगे। दोनों पहली बार साल 1975 में आई फिल्म अपूर्व रांग गर्ल में साथ नजर आए थे। ये रजनीकांत की डेब्यू फिल्म थी। वहीं कमल हासन इसमें लीड रोल में थे। इसके बाद अगले कुछ सालों में दोनों 21 फिल्मों में साथ नजर आए। हालांकि हर फिल्म में वो फुल फ्लेज रोल में नहीं थे। कुछ में उन्होंने एक दूसरे के लिए कैमियो भी किया है। ऐसे ही एक फिल्म 1985 में आई गिरफ्तार भी थी। उसमें कमल हासन लीड रोल में थे। वहीं रजनीकांत ने एक सीक्वेंस में पुलिस के किरदार में कैमियो किया था। टेक्निकली इसे
रजनीकांत और कमल हासन की आप आखिरी फिल्म भी कह सकते हैं। बहरहाल इस नई फिल्म के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं कमेंट करके बता सकते हैं। यह खबर लिखी हमारे साथी शुभांजल ने। एंटरटेनमेंट की बाकी खबरों के लिए देखते रहिए लेलन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।