कियारा आडवाणी अपने ससुर की फनरल पर बहुत रोई

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से एक से बड़े एक दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का भी निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की उम्र लगभग 80 साल थी। सिद्धार्थ ने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। वहीं सिद्धार्थ के बाद अब बहू किियारा आडवाणी ने भी ससुर को याद किया है। किियारा ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। इसी के साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। वो लिखती है, शुरुआत

से ही आपने दिल खोलकर मुझे अपनाया। बिना किसी शर्त के आपने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। जब से मैं ससुराल आई, आपने मुझ पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखा। जब भी हम में से या परिवार के किसी भी सदस्य को आपकी जरूरत होती है, आप हमेशा मौजूद रहते थे। आप हमारी हर एक छोटी बड़ी बात को बड़े ही ध्यान से सुनते थे। आपने सभी पर अपना प्यार लुटाया है। वह भी बिना किसी शर्त के। किियारा आगे लिखती है कि आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत स्वभाव, आपके शब्द हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्यार छोड़कर गए हैं। यह आपके बच्चों, पोती, पोते और हम सभी में हमेशा बना रहेगा। भगवान

आपकी आत्मा को शांति दे। आपको हमेशा याद किया जाएगा और हमेशा यादों में रखा जाएगा। यानी साफ दिखाई दे रहा है कि किियारा अपने ससुर के निधन के बाद काफी दुखी हैं। फिलहाल हम तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की आत्मा की शांति की कामना करते हैं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

You May Have Missed