द प्रोसीजर हैज़ बीन अकम्प्लिश्ड। हिज़ फाइन, ही इज़ स्टेबल। ही इज़ बीन शिफ्टेड टू द आईसीयू। एंड बाई टुमारो आई थिंक वी विल गेट हिम ऑफ द वेंटिलेटर। लीलावती हॉस्पिटल से आई बड़ी खुशखबरी। खान परिवार ने भरी राहत की सांस। सही सलामत है सलीम खान। खुशी से झूम उठे भाईजान। सलीम खान के डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट। हालत क्रिटिकल है या नहीं बताया असली सच। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार 17 फरवरी से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिसके चलते सलमान अरबाज समेत उनके परिवार के कई मेंबर्स और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स संजय दत्त, जावेद अख्तर को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया।
उनके चेहरे पर सलीम खान को लेकर चिंता साफ देखी जा सकती थी। हालांकि सलमान खान के परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन इसी बीच लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दे दी है और बताया है इस वक्त सलीम खान की हालत कैसी है। डॉक्टर्स ने कहा कि सलीम खान एकदम ठीक हैं। ब्रेन हैमरेज के चलते उनका ट्रीटमेंट किया गया। सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि उनकी रिकवरी में टाइम जरूर लगेगा
लेकिन वो ठीक हो जाएंगे। सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उनको मिनील ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। डॉक्टर ने कहा कि उनके एमआरआई, सिटी स्कैन और ब्लड टेस्ट किए गए हैं। साथ ही यह भी बताया कि उनकी डिजिटल सबट्रक्शन एंजियोग्राफी की गई है। लेकिन किसी भी तरह की बड़ी सर्जरी नहीं हुई है। सलीम खान अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत स्टेबल है। हालांकि वह अभी आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें कल वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। एज फैक्टर की
वजह से उनकी रिकवरी स्लो है। जानकारी के लिए आपको बता दें सलीम खान को मंगलवार 17 फरवरी की सुबह 8:00 बजे लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान को जब हॉस्पिटल लाया गया था तब वह बेहोशी की हालत में नहीं आए थे। लेकिन उनका बीपी हाई था। हल्का हैमरेज था। इसलिए सेफ्टी के लिए उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच हॉस्पिटल में सलीम खान से मिलने परिवार से लेकर करीबी दोस्तों का तांता लगा हुआ है। सलमान अरबाज, सोहेल पिता की हालत को करीब से मॉनिटर कर रही हैं। बेटियां अलीजे अर्पिता भी पिता की देखरेख में लगी हुई हैं। इसी बीच सलीम खान के खास दोस्त जावेद अख्तर भी उनका हालचाल लेने पहुंचे और साथ ही सलमान खान के दोस्त और एक्टर संजय दत्त भी इस
मुश्किल की घड़ी में खान परिवार के साथ खड़े नजर आए। सलीम खान की बिगड़ी हालत का सुनकर फैंस भी चिंता में आ गए थे। वहीं डॉक्टर्स का बयान सुनकर उन्होंने भी राहत की सांस ली है। डॉक्टर्स ने साफ तौर पर कह दिया है सलीम खान एकदम ठीक हैं। रिकवर कर रहे हैं। क्रिटिकल नहीं है। जल्द ही ठीक होकर वो घर वापस आ जाएंगे। ब्यूरो रिपोर्ट ई2