मथुरा जंक्शन पर चाय में देरी करने पर जीआरपी एसआई ने वेंडर को बुरी तरह पीटा, क्या कार्रवाई हुई?

हमें ऐसा कोई ट्रेनिंग मैनुअल नहीं मिला जिसमें यह बताया गया हो कि यूपी पुलिस के जवानों को मां बहन की भद्दी गालियां देने और किसी के मुंह पर पेशाब करने की धमकी देने की ट्रेनिंग दी जाती हो। वरिष्ठतम अधिकारी अगर इस वीडियो को देखें तो जवाब दें कि राजकीय रेलवे पुलिस में तैनात यह सब इंस्पेक्टर इस घिनौनेपन की ट्रेनिंग लेकर कहां से आया है? क्या चाय बिस्किट के स्टॉल पर काम करने वाले वेंडरर्स इंसान नहीं है या फिर खाकी वर्दी

पहनकर आपको किसी के साथ भी हिंसक बर्ताव करने की छूट मिल जाती है? यह सवाल हर उस घटना के बाद उठते हैं जब हमारी सुरक्षा का संकल्प लेने वाले कुछ पुलिसकर्मी अपनी मर्यादाएं भूल जाते हैं। जैसे यूपीजीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार खुद के जिस्म पर पहनी हुई वर्दी की गरिमा भूल गए और फूड स्टॉल के एक वर्कर से गाली गलौज करते उसे पीटने

लगे। उस वेंडर की गलती पता है क्या है? उस वेंडर की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने चाय बनाने में देरी की बात करके दरोगा साहब की शान में गुस्ताखी कर दी बाहर निकल बाहर निकल साले बाहर है बाहर निकल साले बाहर निकल बाहर निकल जाओगे बाहर निकल गया साले हमसे बदतमी आधे घंटे पहले दूध चाय तो बन जाने दो मेरी आज तक से जुड़े मदन गोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर कृष्ण फूड नाम से एक स्टॉल है। यह स्टॉल रेलवे की मंजूरी से यहां लगाया गया है। इंदर इस स्टॉल पर

काम करते हैं। घटना के वक्त इंदर स्टॉल की सफाई कर रहे थे। जीआरपी के दरोगा विवेक कुमार ने उन्हें दूध दिया और चाय बनाने के लिए कहा जब वो सफाई कर रहे थे। तब वेंडर ने कहा कि वो अभी सफाई कर रहा है इसलिए चाय थोड़ी देर में बना पाएगा। इतना सुनकर दरोगा साहब को गुस्सा आ गया और उन्होंने गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने इंद्र को कई थप्पड़ मारे उसके यहां गिरे बाह पकड़ कर उसे घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी दरोगा विवेक कुमार कहता नजर आ रहा है कि तेरे मुंह में पेशाब कर दूंगा। गंदगी क्यों फैला रहा है? सुबह क्यों नहीं की सफाई? अब क्यों कर रहा है बाहर निकल? ये जो शब्द हमने आपको बताए हैं ना इनके बीच में फिल इन द ब्लैंक्स है। उसमें इतनी गंदी गंदी गालियां हैं जिन्हें हम सुना तो क्या बता भी नहीं सकते। फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हो रही है पुलिस की। विभागीय एक्शन भी हालांकि ले लिया गया है। मामले पर एसपीजीआरपी आगरा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शुरुआती जांच सीओजीआरपी आगरा से कराई गई। जां

च रिपोर्ट के आधार पर सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को अभद्रता और अनुशासन हीनता के लिए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और पूरी घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह खबर लिखे जाने तक वेंडर की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि उसे हल्की-फुल्की चोट आई है। वो घटना के बाद से काफी डरा हुआ है। फिलहाल जांच चल रही है और इसमें जो भी अपडेट्स आएंगी हम आप तक यूं ही पहुंचाते रहेंगे। शुक्रिया।

Previous post

भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी! | ब्रेकिंग न्यूज़ | पीएम मोदी इज़राइल विज़िट | नेतन्याहू

Next post

वरिंदर सिंह घुम्मन की आखिरी झलक ने सोशल मीडिया पर सबको रुलाया! | परिवार ने शेयर किया आखिरी वीडियो

You May Have Missed