नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान करने के लिए काफी है। जी हां, इस वीडियो में फिर से नीता अंबानी को देखकर लगता है कि वह किसी कारण से मुकेश अंबानी से नाराज है। वीडियो में तब तक सब कुछ सही चल रहा था जब तक मुकेश अंबानी नीता का हाथ पकड़ कर मीडिया के सामने आते हैं। अचानक से कुछ ऐसा होता है कि नीता अंबानी जबरदस्ती अपना हाथ मुकेश से छुड़वाती हैं। लोगों को लगा कि कोई नाराजगी है लेकिन अगले ही पल वो अपनी साड़ी का पल्लू सही करने लगती है। इसके बाद लोगों के मन में आता है कि ड्रेस सही करने
के लिए नीता ने ऐसा किया है। मजेदार बात यह है कि जिस तरह से नीता ने हाथ छुड़वाया उससे यही लग रहा था कि मुकेश अंबानी हाथ नहीं छोड़ना चाहते हैं। पहले आप भी देखिए यह वीडियो। इस वीडियो के सामने आते ही लोग मजाक कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा मैं अकेली खिंचवाऊंगी फोटो। एक ने लिखा अगर वह अपना हाथ इसके सिर से हटा ले तो इसका क्या है? एक ने लिखा क्या फायदा इतने पैसे होने का जब बीवी साथ में हाथ पकड़ कर चल नहीं सकती। एक ने लिखा वो
बहुत अच्छा इंसान लगता है लेकिन उसकी पत्नी का रवैया दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। लोग इस तरह के कमेंट्स करते हुए नीता अंबानी को ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आपको इस वीडियो के बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।