खेलते समय मासूम बच्चे के सिर में फंसा एल्युमिनियम का बर्तन, बच्चे की जान पर बन आई !

कभी-कभी छोटे बच्चे खेल-खल में कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं कि ना सिर्फ खुद को मुसीबत में डाल देते हैं बल्कि मां-बाप की सांसे भी अटका देते हैं। मां-बाप को कुछ सूझता ही नहीं। मां-बाप को भी सूझता ही नहीं कि आखिर अपने नन्हे से बच्चे को इस मुश्किल से बाहर निकालें तो कैसे? अब इस बच्चे को ही देख लीजिए। यकीन मानिए तस्वीरें देखकर ही आप सहम गए होंगे। यह 3 साल का मासूम है। घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते किचन में पहुंचा और एलुमिनियम के पतीले को सिर पर अटका लिया। पूरा चेहरा ढक गया था। घर वालों ने पूरी कोशिश कर ली लेकिन बर्तन बाहर नहीं निकला। वक्त

जैसे-जैसे गुजर रहा था, मासूम बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। घबराए परिजन बच्चे को लेकर अलग-अलग अस्पतालों में दौड़ते रहे। लेकिन बर्तन इतनी मजबूती से फंसा था कि उसे निकालते समय गंभीर चोट लगने का खतरा था। आखिरकार एक डॉक्टर ने जोखिम उठाते हुए प्लंबर की मदद ली और सिर में अटके बर्तन में बाहर निकालने का मिशन शुरू हुआ। बच्चे के चेहरे को कपड़ों और गत्ते से कवर किया गया और कटर से बर्तन को काटा जाने लगा। इस दौरान बच्चे की रोने की आवाजें वहां मौजूद लोगों को बेचैन कर रही थी। हालांकि एक साइड से बर्तन के कटने के बाद थोड़ी उम्मीद जगी कि बाहर निकल आएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूसरे हिस्से को काटा गया ताकि बच्चे को बिना नुकसान पहुंचाए बर्तन बाहर निकाला जा सके। पिलास

के जरिए बर्तन को खींचा गया। करीब 12 मिनट की मशक्कत के बाद बर्तन काटकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखर गई और बच्चे की भी जान में जान आई। महाराष्ट्र के जलगांव की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।