प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन, प्रवीणा देशपांडे की जर्नी

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद अब सीनियर एक्ट्रेस प्रवीणा देश पांडे के निधन की खबर आई है। प्रवीना का मंगलवार 17 फरवरी को निधन हो गया। वो 60 साल की थी। एक्ट्रेस लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। उन्हें सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए खासतौर पर पहचाना जाता है। प्रवीणा के निधन की

खबर उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल Instagram अकाउंट के जरिए दी। एक बयान जारी कर कहा गया कि हमें गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्रीमती प्रवीणा देश पांडे 17 फरवरी 2026 को स्वर्ग सुधार गई। उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे अंधेरी पूर्व के चकाला पारसीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा। खबर है कि एक्ट्रेस 2019 में ब्लड कैंसर का इलाज करा रही थी। ट्रीटमेंट जारी होने के

बावजूद उन्होंने काम करना बंद नहीं किया। वह हाल ही में तस्करी सीरीज में नजर आई थी। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा। और ज्यादा ऐसी अपडेट्स पाने के लिए अपने चैनल कुछ पल सुकून के को सब्सक्राइब भी कर लें।