लव बर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी। उनके प्रीवेडिंग फंक्शन जोरों शोरों पर चल रहे हैं। शादी में सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। ऐसे में इस कपल की पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को जानने की बेहद उत्सुकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों का जाति धर्म और इनका होमटाउन कहां है? लेकिन आपको उससे पहले लेटेस्ट जानकारी दे देते हैं। अब रश्मिका और विजय की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे की संस्कृति
का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलुगु परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडवा रस्में निभाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी है। तो चलिए अब जानते हैं आखिर क्या है रश्मिका मंदाना की जाति और धर्म। रश्मिका मंदाना का जन्म कर्नाटक के विराजपेठ कोडागू यानी कुर्ग जिले के एक मिडिल क्लास कोडवा समुदाय में हुआ था। वह एक हिंदू परिवार से आती हैं। रश्मिका के पिता का नाम मदन मंदाना है। एक्ट्रेस हिंदू धर्म का
पालन करती हैं। आपको बता दें कि कोडवा एक पारंपरिक समुदाय है जो अपनी खास संस्कृति और भाषा यानी कोड़ावा थक के लिए जाना जाता है। यह लोग अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक परिधान और प्रकृति और पूर्वजों की पूजा के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी मार्शल परंपराओं के कारण वह भारत में बिना लाइसेंस के हथियार रखने का खास अधिकार भी रखते हैं। बात करें विजय की तो विजय देवरकोंडा का जन्म एक तेलग्यू परिवार में हुआ था और उनका परिवार तेलुगु फिल्म बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता एक टीवी निर्देशक भी हैं और उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी एक एक्टर हैं। विजय देवरकोंडा का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उनका परिवार तेलंगाना के नागर कुरनूल जिले के थुम्मनपेटा गांव से आता है।
आमतौर पर एक्टर ने कभी अपनी जाति को लेकर पब्लिकली नहीं कुछ कहा है। वहीं देवरकोंडा एक उपनाम है यानी सरनेम है जो किसी खास जाति को इंगित नहीं करता है। ना ही इस तरह के उपनाम का जाति या समुदाय के साथ कोई सीधा संबंध है। वेलामा यानी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के तेलुगु भाषी मेनली कृषक और ऐतिहासिक रूप से योद्धा समुदाय हैं। मध्ययुगीन काल में एक शक्तिशाली योद्धा वर्ग के रूप में वह जमींदार और शासक रहे हैं। इनका काकतीय वंश से गहरा संबंध है और इन्हें अक्सर बहादुर, रक्षक और कुशल कृषकों के रूप में जाना जाता है। विजय देवरकोंडा हिंदू धर्म को मानते हैं। वो एक पारंपरिक हिंदू तेलुगु परिवार से रिलेशन रखते
हैं और उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश तेलंगाना क्षेत्र के हिंदू वे लामा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल यह थी उनके जाति धर्म और होमटाउन के बारे में जानकारी। फिलहाल आप दोनों की शादी का कितनी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।