देश को धोखा दे रहे मोदी!’ | राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा | India-US Deal

नमस्कार। हिंदुस्तान का टेक्सटाइल सेक्टर 5 करोड़ परिवारों को रोजगार देता है। नरेंद्र मोदी जी की जो यूएस डील है वो हिंदुस्तान के टेक्सटाइल सेक्टर को खत्म कर देगा, नष्ट कर देगा। यह बात नरेंद्र मोदी जानते हैं और पूरा हिंदुस्तान जानता है। मैंने पार्लियामेंट हाउस में समझाया कि बांग्लादेश को फ्री पास 0% टैक्स और हिंदुस्तान को 18% टैक्स। इसका नतीजा होगा कि बांग्लादेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री हिंदुस्तान की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को खत्म कर देगी। नाउ व्हाट हैव यू डन? यू हैव द यूनाइटेड स्टेट्स हैज़ रिड्यूस्ड बांग्लादेश टेरिफ टू जीरो। एंड आवर टेरिफ इज 18%। व्हाट डू यू एक्सपेक्ट आवर टेक्सटाइल पीपल टू डू? देयर कंपेटिव बांग्लादेश।

इफ बांग्लादेश इंपोर्ट्स यूएस कॉटन दे हैव 0% ड्यूटी फिनिश्ड। टेक्सटाइल इंडस्ट्री गॉन। नरेंद्र मोदी जी के एक मंत्री ने बोला कि अगर हम भी यूएस कॉटन इंपोर्ट करेंगे तो हमें भी वो फायदा मिलेगा। मगर सच्चाई है कि हमारा कॉटन बांग्लादेश जाता है। हमारा कॉटन हिंदुस्तान की टेक्सटाइल मिलों को चलाता है। तो अगर हमने बांग्लादेश का रास्ता चुना तो हमारी पूरे के पूरे कपास के किसान और कॉटन की इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। और अगर हमने नहीं चुना तो हमारी टेक्सटाइल की इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। यह सच्चाई है। पीयूष गोयल जी झूठ मत बोलिए।

इसलिए मैं इसको सरेंडर कहता हूं क्योंकि यह डील या तो कपास के किसान को मारेगा या टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मारेगा या फिर दोनों को उड़ा देगा। इनके मंत्री को यह भी नहीं मालूम कि बांग्लादेश अब हिंदुस्तान से कपास नहीं खरीदेगा और उन्होंने निर्णय ले लिया है कि वो यूएस से कॉटन इंपोर्ट करें। यह है यूएस डील।