जल्द रिहा होंगे राजपाल यादव? मदद के लिए आगे आए सलमान खान ओर अजय देवगन, आ गई ‘रिहाई’ की तारीख !

जल्द जेल से बाहर होंगे राजपाल यादव। मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अजय देवगन। एक्टर के मैनेजर ने बताया रिहाई का दिन। तिहाड़ में राजपाल के निकले खुशी के आंसू। बीवी बच्चों ने किया सुपरस्टार का शुक्रिया। सारा का सारा कर्ज चुकाएंगे बॉलीवुड बिगज़। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडी किंग राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। 5 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सरेंडर किया था। यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है जिसमें लगभग ₹9 करोड़ का कर्ज बताया जा रहा है। आर्थिक तंगी के चलते वह कर्ज नहीं चुका पाए जिसके चलते उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई। सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और कोई दोस्त भी मदद के लिए नहीं है और अब दोस्त नहीं बल्कि भाईजान और सिंघम उनकी मदद के लिए सामने आ गए हैं। जी हां, यह एकदम सच है। दरअसल राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बयान दिया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से लोगों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जिसके चलते राजपाल यादव जल्द ही रिहा हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सोनू सूद के बाद अब सलमान खान, अजय देवगन, धवन परिवार, डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन, गुरमीत चौधरी और गुरु रंधावा जैसे कई बड़े नाम आगे आए हैं। बहुत से लोग राजपाल भाई की मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे एक्टर्स ने सपोर्ट किया है। डेविड धवन से भी बात हुई है।

उन्होंने भी मदद की है। राजपाल भाई इस एकजुटता की बहुत तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया और इसकी तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राज्यपाल जल्द रिहा हो जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है वह कल यानी कि गुरुवार तक रिहा हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री इस बार मजबूती से साथ दे रही है। लेकिन ऐसे बड़े लेनदेन में समय लगता है। मैनेजर ने उम्मीद जताई है कि 12 फरवरी को बेल की सुनवाई है और अर्जी दाखिल कर दी गई है। वह आशा कर रहे हैं कि जल्द ही राजपाल यादव बाहर आ जाएंगे। यादव परिवार भी मजबूत रहने की कोशिश कर रहा है और फरवरी के आखिरी हफ्ते में घर पर एक फंक्शन प्लान है। सब चाहते हैं तब तक वह रिहा होकर घर आ जाए।

यह कहना गलत नहीं होगा कि यह पूरा विवाद दिखाता है कि मुश्किल वक्त में बॉलीवुड एक फैमिली की तरह एक दूसरे का साथ निभाती है। बताते चले राजपाल यादव ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने सी कंपनी, भूल भुलैया, अपना सपना, मनी मनी चुप-चुपके जैसी फिल्मों में काम किया है। जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया है। एक्टर ने ना सिर्फ कॉमेडी बल्कि सीरियस किरदारों से भी फैंस का खूब दिल जीता हुआ है। राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे।

Previous post

1300 करोड़ के मालिक सचिन तेंदुलकर,कितने अमीर हैं समधी? अर्जुन तेंदुलकर के ससुराल के बारे में जानिए

Next post

राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद, बॉलीवुड के दिग्गजों ने की मदद, पत्नी राधा ने कहा शुक्रिया

You May Have Missed