एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। मामला चेक बाउंस के केस का है। उनका परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। राजपाल की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे बड़े एक्टर्स आगे आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने राजपाल के मैनेजर गोल्डी से बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राजपाल के मुश्किल वक्त में कौन से एक्टर्स आगे आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना समर्थन दिया है। अभी हाल ही में मेरी डेविड धवन से भी बात हुई थी। उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नैन, वरुण धवन और कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आ रहे हैं। जिसकी राजपाल यादव ने दिल से सराहना की है।
अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया। इसकी सराहना की जानी चाहिए। सभी ने पैसे का वादा किया है। लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातोंरात नहीं होते। आगे मैनेजर ने बताया कि अगले हफ्ते राजपाल के घर में उनकी भतीजी की शादी भी होनी है। परिवार को उम्मीद है कि शादी तक राजपाल घर वापस लौट आएंगे। मैनेजर ने बताया कि परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद भी बहुत मजबूत हैं। घर में कई शुभ कार्यक्रम होने वाले हैं। सभी चाहते हैं कि राजपाल भाई तब तक रिहा हो जाएं। उम्मीद है कि वह कल तक रिहा हो जाएंगे। जमानत याचिका पहले ही दायर की जा चुकी है। एक्टर्स की मदद के बाद राजपाल की पत्नी राधा यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने इमोशनल होकर सबको धन्यवाद कहा। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक राधा यादव ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा कि सब ने उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है।
जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। मीडिया रिपोर्ट्स में एक लिस्ट सामने आई जिसमें उन लोगों के नाम है जो राजपाल की मदद के लिए आगे आए। इस लिस्ट में सलमान खान, वरुण धवन, डेविड धवन, अजय देवगन, सोनू सूत, गुरमीत चौधरी, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह, केआर के, तेज प्रताप यादव, मीका सिंह और गुरु रंधावा के नाम है। हालांकि राजपाल के भाई इन दावों को खारिज करते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके खाते में कोई रुपया नहीं आया। 11 फरवरी को छपी रिपोर्ट में राजपाल के भाई श्रीपाल यादव ने बताया, अब तक राजपाल की किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है।
हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया। जो व्यक्ति राज्यपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता के आने की पुष्टि नहीं की है। अगर किसी ने मदद की है तो पैसा कहां गया? किसे दिया गया? इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं दी? अगर वास्तव में किसी ने मदद की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा। लेकिन अगर केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है तो यह गलत है। किसी ने फोन करके परिवार से संपर्क भी नहीं किया। मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है। किसी से भीख नहीं मांग रहा। जहां तक सोनू सूद ने मदद के लिए कहा है तो भरोसा है कि वह मदद करेंगे। अब मामले का बैकग्राउंड समझ लेते हैं कि राजपाल जेल में क्यों हैं। मामला चेक बाउंस का है।
साल 2010 में राजपाल ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता के लिए मुली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इससे राज्यपाल को भारी नुकसान हुआ और कर्ज में डूब गए। 5 करोड़ की रकम बढ़ते-बढ़ते ₹9 करोड़ हो गई थी। इस दौरान उनके दिए कई चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद आर्थिक समस्याओं से जूझते हुए 5 फरवरी 2026 को उन्होंने सरेंडर कर दिया था।