सलमान खान, अजय देवगण और वरुण धवन करेंगे राजपाल यादव की मदद, जल्द होगी जमानत?

राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले उनकी शिकायत रही कि ऐसे वक्त पर भी इंडस्ट्री से किसी ने उनकी मदद नहीं की है। उनकी बात सुनकर धीरे-धीरे लोगों का जुटाव शुरू हो गया। पहले सोनू सुध, गुरमीत चौधरी, तेज प्रताप यादव और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव आगे आए और अब खबर है कि सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे एक्टर्स भी उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने की है।

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में गोल्डी कहते हैं, कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उनका साथ दिया। अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई है। उन्होंने भी मदद की पेशकश की है। रतन जैन और वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनका समर्थन कर रहे हैं। राजपाल इस बात के लिए उनके शुक्रगुजार हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या राजपाल ने जेल जाने से पहले किसी से मदद मांगी थी? मैनेजर ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा।” अच्छी बात यह है कि जब राज्यपाल की स्थिति बिगड़ी तो पूरी इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी हो गई। यह सच में सराहने वाली बात है। सबने मदद का भरोसा दिया है। लेकिन ऐसे काम एक दिन में नहीं पूरे होते। बातचीत के दौरान गोल्डी ने बताया कि राज्यपाल को जल्द ही बेल मिल सकती है। वो कहते हैं 12 फरवरी को उनकी जमानत की सुनवाई होगी। हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिलेगी और वह रिहा हो जाएंगे। जमानत की अर्जी पहले ही दाखिल की जा चुकी है। सुनवाई के बाद हम आपको और जानकारी दे पाएंगे।

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री से सबसे पहले सोनू सूद ही मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने एक्टर्स और फिल्म मेकर्स से राजपाल के लिए क्राउड फंडिंग की अपील की थी। उनके बाद गुरमीत चौधरी और गुरु रंधावा ने भी कुछ ऐसे ही प्रस्ताव रखे। पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने राजपाल को ₹11 लाख देने का वादा किया है। वहीं म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि वह उन्हें ₹1 करोड़ लाख की मदद पहुंचाएंगे।