देश के जानेमाने कॉमेडियन व अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक और अभिनेत्री इसी चीज को लेकर अब परेशान होती नजर आ रही है। और यह कोई और नहीं बल्कि सनी देओल की फेवरेट अभिनेत्रियों में से एक अमीषा पटेल रह चुकी हैं। जिन्होंने अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे चौका देने वाले खुलासे को लेकर दुनिया के सामने आ चुकी हैं जिसको लेकर अब उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड में चेक बाउंस मामलों को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब राज्यपाल के बाद अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस अमीष पटेल का भी नाम सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरादाबाद की अदालत ने अमीष पटेल के खिलाफ एक पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। दरअसल यह मामला साल 2017 के एक इवेंट
विवाद से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद के इवेंट आयोजक पवन वर्मा ने अमीष पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आयोजक का कहना है कि 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद में एक शादी के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए अमीष पटेल को बुलाया गया था। इसके लिए उन्हें ₹145 लाख एडवांस दिए गए थे। साथ ही होटल में ठहरने की पूरी व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन आरोप है कि अमीष पटेल उस कार्यक्रम में पहुंची नहीं। आयोजक का दावा है कि बाद में बातचीत के दौरान अमीष पटेल ने पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने ₹1 लाख नगद लौटा दिए। लेकिन बाकी बचे ₹4.5 लाख का चेक जब बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। यहीं से मामला और ज्यादा बिगड़ गया। भुगतान को लेकर विवाद बढ़ता गया और आखिरकार आयोजक ने अदालत का रुख
किया। बताया जा रहा है कि कोर्ट की तरफ से मी पटेल को कई बार समन भेजे गए। लेकिन वह पेश नहीं हुई है। इसी वजह से मुरादाबाद के अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत ने उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होने वाली है। हालांकि इन खबरों के सामने आने के बाद अमीष पटेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने Instagram पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि यह बहुत पुराना मामला है और पवन वर्मा सालों पहले समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। अमीष का दावा है कि
आयोजक पूरी सहमति राशि पहले प्राप्त कर चुका है। अमीष पटेल ने यह भी कहा कि इसके बावजूद झूठे आरोप लगाकर अब दोबारा केस शुरू किया गया है। उन्होंने साफ़ कहा है कि उनके वकील पवन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके। अब देखने वाली बात यह होगी 27 मार्च की सुनवाई में कोर्ट क्या फैसला लेती है और इस विवाद की असली सच्चाई आखिरकार कब सामने आती है।