राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बेल मिलने के बाद वह मीडिया के सामने अपनी तरफ की कहानी रख रहे हैं। हाल ही में न्यूज़ एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि सब लोगों ने उन्हें हमेशा ही सहानुभूति दी है। लेकिन सहानुभूति से ज्यादा उन्हें वक्त चाहिए। उन्होंने कहा वक्त बहुत अच्छा जज होता है। जो भी हो वक्त पूरा सच सामने लेकर आएगा। एक्टर ने कहा कि उनका न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ खड़े फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। इंडिया टीवी से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मदद की है, वह उन्हें काम ही दे दें। राजपाल यादव ने कहा, जिन्होंने मदद की है, वह एक और मदद कर दें। किरदार मेरी मर्जी का और पैसे उनकी मर्जी का। ई टाइम्स से खास बातचीत में राजपाल यादव ने खुद को फ्रॉड कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर वह फ्रॉड होते तो इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिलता। उन्होंने कहा मैं साल में कम से कम 10 फिल्में करता हूं। अगर मैं फ्रॉड होता तो मेरे साथ कोई काम क्यों करता? राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि हर कोई उनके साथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो
मदद मिली है, वह उसका सम्मान करते हैं। लेकिन उन्हें दयाल नहीं चाहिए। उनसे जब उन्हें मिली आर्थिक मदद के अमाउंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताने से मना कर दिया। फिलहाल राजपाल यादव के इस बयान पर आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।