बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जो तिहाड़ जेल में बंद थे उन्हें आज बेल मिल गई। हालांकि बेल काफी मुश्किल से मिली क्योंकि बेल बहुत शर्तों के तहत मिली है और यह बेल कुछ दिनों की ही है। राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई थी। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पहले ही राजपाल यादव की लीगल टीम को क्लियर कर दिया था कि बेल इस शर्त पर मिलेगी कि आपको 3:00 बजे से पहले बाकी के जो ₹1.5 करोड़ हैं वह जमा कराने होंगे। इस पर राजपाल यादव की टीम ने जवाब दिया कि हम ₹1.5 करोड़ की एफडी डिपॉजिट आपको दे देंगे। तो कोर्ट ने कहा कि एफडी डिपॉजिट हमें नहीं चाहिए। हमें डिमांड ड्राफ्ट चाहिए। राजपाल यादव को वो शर्त माननी पड़ी।
उनकी लीगल टीम ने ₹1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट में जमा करवाया और उसके बाद ही राजपाल यादव को बेल मिली है। बेल ₹1 लाख की बॉन्ड पर मिली है और बेल इसलिए दी गई है क्योंकि राजपाल यादव के भाई की बेटी की शादी है और उस शादी में वह शामिल होना चाहते हैं और इसी के एवज में राजपाल यादव को बेल दी गई है। हालांकि यह बेल राजपाल यादव को कुछ ही दिनों के लिए मिली है क्योंकि इस बेल पर 18 मार्च को फिर से सुनवाई है। तब तक पुलिस की कस्टडी से राजपाल यादव बाहर है। लेकिन 18 मार्च की सुनवाई एक बार फिर से बहुत अहम होगी क्योंकि उस दिन कोर्ट फिर से जो फैसला लेगा उसके हिसाब से ही राजपाल यादव को चलना पड़ेगा। फिलहाल राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बेल नहीं मिली है। बेल इसलिए मिली है क्योंकि उनके घर में फंक्शन है और उन्हें वह फंक्शन
अटेंड करना है और पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया उन शर्तों पर यह बेल मिली है। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी मदद मिली है राजपाल यादव को। कई सारे फिल्म मेकर्स हैं, कई सारी ब्रांड्स हैं जिन्होंने राजपाल यादव को अपने एड्स में लेने की अनाउंसमेंट की है।